Ambati Rayudu ने Mumbai Franchise के लिए छोड़ा राजनीति, खिलाड़ी ने खुद दी जानकारी

Ambati Rayudu: भारत के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायुडू इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कभी राजनीति ज्वाइन करने को लेकर तो कभी राजनीति से दूरी बनाने के कारण।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-01-08 11:31 GMT

Ambati Rayudu: भारत के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायुडू इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कभी राजनीति ज्वाइन करने को लेकर तो कभी राजनीति से दूरी बनाने के कारण। अब एक बार फिर अंबाती सुर्खियों में हैं। दरअसल इस बार उनका सुर्खियों में रहने का कारण है मुंबई फ्रेंचाइजी का। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी ने पिछले माह यानी दिसंबर 2023 के अंत में आंध्र प्रदेश की युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) को ज्वाइन किया था।

Mumbai Frenchise के लिए खेलेंगे

दरअसल कुछ दिन पहले ही अंबाती रायुडू ने YSRCP पार्टी ज्वाइन की थी लेकिन सिर्फ 8 दिन बाद ही उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला किया। रायडू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजनीति से ब्रेक लेने की घोषणा की थी। उन्होने घोषणा करते हुए लिखा था कि- यह सभी को सूचित करने के लिए है कि मैंने YSRCP पार्टी छोड़ने और थोड़ी देर के लिए राजनीति से बाहर रहने का फैसला किया है। आगे के बारे में समय के साथ जरूर बताया जाएगा। अब पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू ने खुद राजनीति से ब्रेक लेने का कारण बताया है। उन्होंने बताया कि, आईएलटी20 में खेलने के कारण उन्हें राजनीति से दूरी बनाना पड़ा। दरअसल रायुडू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर बताया। अंबाती रायुडू ने कहा कि, 'मैं अंबाती रायुडू दुबई में 20 जनवरी से आगामी ILT20 में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करूंगा। जिसके कारण मुझे पेशेवर खेल खेलते हुए राजनीतिक रूप से गैर-संबद्ध होना जरूरी है। 


बता दें इंटरनेशनल लीग टी20 की शुरुआत इस माह ही यानी 19 जनवरी से होगी। दरअसल 20 जनवरी को मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी एमआई एमिरेट्स की टीम का पहला मुकाबला दुबई कैपिटल्स के खिलाफ होगा। 34 मैच के इस टूर्नामेंट में 6 टीमें ने हिस्सा लिया है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 फरवरी को खेला जाएगा। बता दें एमआई एमिरेट्स की टीम के कप्तान निकोलस पूरन होंगे। इस टीम का हिस्सा रायुडू के अलावा कीरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो, ट्रेंट बोल्ट, कोरी एंडरसन और कुसल परेरा भी होंगे। पिछले सीजन में एमआई की टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी लेकिन दूसरे क्वालिफायर में उसे हार का सामना करना पड़ा।

Tags:    

Similar News