IPL T20: सूर्यकुमार यादव ने विराट से लिया था पंगा, अब खेंलेंगे उन्हीं की कप्तानी में मैच

सूर्यकुमार यादव आईपीएल टीम मुंबई इंडियन के स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं। जिन्होंने पिछले तीन सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में काफी सुर्खियां बटोरी थी।

Update: 2021-02-21 08:15 GMT
IPL T20: सूर्यकुमार यादव ने विराट से लिया था पंगा, अब खेंलेंगे उन्हीं की कप्तानी में मैच photos (social media)

नई दिल्ली : आईपीएल टी -20 में मुंबई इंडियन टीम के लिए खेलने वाले सूर्यकुमार यादव इस समय काफी सुर्खियों में नजर आ रहे हैं। इस खिलाड़ी को इंग्लैंड के खिलाफ टी -20 सीरीज में भारत के लिए चुन लिया गया है। आपको बता दें कि अब इस मैच में सूर्यकुमार यादव को भारतीय कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में खेलने का मौका मिला है। बताया जाता है कि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी पंगा चलता है। जो इस मौके पर काफी वायरल हो रहा है।

मुंबई इंडियन टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव आईपीएल टीम मुंबई इंडियन के स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं। जिन्होंने पिछले तीन सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में काफी सुर्खियां बटोरी थी। इन्होंने ipl 2020 में 15 मैचों में 480 रन बनाए थे। सूर्यकुमार को मुंबई टीम में शानदार प्रदर्शन पारी खेलने के लिए काफी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

विराट और सूर्यकुमार के बीच तकरार

मुंबई इंडियन टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली के बीच तकरार काफी सुर्खियों में रहती हैं। आपको बता दें कि इस तकरार को हुए काफी वक्त हो चुके हैं लेकिन आज भी लोग इस पंगे को याद करते हैं। एक बार मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी सूयकुमार यादव ने 43 गेंदों 79 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में विराट कोहली अक्सर उनके पास आकर उन्हें घूरते थे। इसका बात का जवाब सूर्यकुमार यादव काफी पॉजिटिव तरीके से दिया था।



ये भी पढ़े......तबाही से रोएगा भारत: रहना होगा हम सभी को सावधान, खतरनाक नया स्ट्रेन

विराट कोहली के नेतृत्व में खेलेंगे सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव भारत के लिए खेलने वाले हैं। इस बीच इनको भारतीय कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में खेलते नजर आएंगे। आपको बता दें कि दोनों बल्लेबाज के बीच हुई तकरार को दोनों लोग भूल कर एक साथ मैदान में नजर आएंगे। सूर्यकुमार यादव अब तक मुंबई इंडियन को काफी सफलता दे चुके हैं।

ये भी पढ़े......विमान के उड़े परखच्चे! सवार थे 341 यात्री, प्लेन हादसे से मचा हड़कंप

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News