IPL 2025 MI vs RCB: बेंगलुरु की शानदार जीत, फिर हारी मुंबई टीम

IPL 2025 MI vs RCB: वानखेडे स्टेडियम में आईपीएल 2025 का 20वॉ मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया।;

By :  Anupma Raj
Update:2025-04-07 23:25 IST
RCB vs MI (Credit: Social Media)

IPL 2025 MI vs RCB: आईपीएल 2025 का 20वॉ मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेडे स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले को बैंगलोर ने अपने नाम कर लिया। जिसके बाद ये RCB की तीसरी जीत है। इस जीत के साथ RCB पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई इंडियंस की मुश्किल बढ़ गई है। RCB ने MI को 12 रनों से हराया।


Royal Challengers Bangalore की शानदार जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की टीम ने अच्छी शुरुआत की। हालांकि, फिल साल्ट का विकेट काफी जल्दी गिर गया था लेकिन फिर देवदत्त पडिकल ने ताबड़तोड़ शॉट्स लगाएं और RCB को पावरप्ले में 73 रन तक विराट कोहली के साथ मिलकर पहुंचा दिया। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। 

बेंगलुरु की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी कप्तान रजत पाटीदार ने की। साथ ही विराट कोहली का भी जबरदस्त फॉर्म देखने को मिला। इतना ही नहीं अंतिम ओवर तक जितेश शर्मा का बैटिंग का जलवा देखने को मिला। 

वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने की। जसप्रीत बुमराह ने लंबे समय बाद मुंबई इंडियंस टीम और क्रिकेट के मैदान पर एंट्री की।

चोट लगने के कारण जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर थे। मुंबई इंडियंस की टीम से भी बुमराह पिछले कुछ मैच से बाहर थे। जसप्रीत बुमराह ने आते ही अपना जलवा बिखेरा है।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी तिलक वर्मा ने की। 

वहीं बंगलौर की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी जोश हेजलवुड और कृणाल पांड्या ने की। हार्दिक पांड्या ने भी कप्तानी पारी खेली। 

Tags:    

Similar News