रोहित शर्मा के निशाने पर रहेगा सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, सिर्फ 89 रन दूर

Asia Cup 2022: एशिया कप के इतिहास में अभी तक भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने एशिया कप में 50 से अधिक औसत के साथ 21 पारियों में 971 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे। वहीं एशिया कप में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने की सूची में दूसरे पायदान पर टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-08-14 08:47 GMT

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 के शुरुआत में अब बस कुछ दिन शेष रह गए हैं। टीम इंडिया की कमान इस बार रोहित शर्मा के पास रहेगी। दुनिया के सबसे धाकड़ बल्लेबाज़ों में रोहित शर्मा का नाम शुमार है। वो टीम इंडिया को कई बार हारी हुई बाजी जीता चुके हैं। उन्होंने क्रिकेट में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अब एशिया कप में उनके निशाने पर मास्टर बलस्टर सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड होगा। चलिए हम आपको बताते हैं उस रिकॉर्ड के बारे में जो इस बार एशिया कप के दौरान रोहित शर्मा की निगाहें में होगा....

रोहित तोड़ेंगे सचिन का ये बड़ा रिकॉर्ड:

एशिया कप के इतिहास में अभी तक भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने एशिया कप में 50 से अधिक औसत के साथ 21 पारियों में 971 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे। वहीं एशिया कप में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने की सूची में दूसरे पायदान पर टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने एशिया कप के 27 मैचों में 883 रन बनाए थे। इसमें उनके नाम एक शतक और 7 अर्धशतक रहे। अभी वो सचिन तेंदुलकर से सिर्फ 89 रन दूर है। उसके बाद वो एशिया कप में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। उनकी वर्तमान फॉर्म को देखते हुए ये बहुत आसानी से होता नज़र आ रहा है।

एशिया कप में लगा चुके हैं सर्वाधिक छक्के:

एशिया कप में रोहित शर्मा के बल्ले ने जमकर रन बटोरे हैं। वो इस समय सचिन के बाद इस सूची में दूसरे स्थान पर है। इसके उन्होंने एशिया कप के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है। एशिया कप में उन्होंने 27 पारियों में 21 छक्के लगाकर पहला पायदान प्राप्त किया है। दूसरा कोई खिलाड़ी इस मामले में उनके इर्द-गिर्द नहीं है। इसके अलावा रोहित ने टी-20 क्रिकेट में चार शतक भी लगाए हैं।

रोहित की कप्तानी की अग्निपरीक्षा:

बता दें रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी सुधारा है। लेकिन उनकी कप्तानी में पहली बार इतना बड़ा टूर्नामेंट खेला जा रहा है। ऐसे में एशिया कप में उनकी कप्तानी का ही टेस्ट होगा। अब देखना है कि वो एशिया कप में अपनी अग्निपरीक्षा में पास हो पाते हैं या नहीं...  

Tags:    

Similar News