IPL 2023 में ऋषभ पंत की जगह ये खिलाड़ी होगा दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान...

IPL 2023: आईपीएल के अगले सीजन की शुरुआत में अब बस कुछ दिन शेष रह गए हैं। सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं। ऐसे में एक खबर दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ी भी सामने आ रही है।

Update: 2023-03-16 08:14 GMT

IPL 2023: आईपीएल के अगले सीजन की शुरुआत में अब बस कुछ दिन शेष रह गए हैं। सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं। ऐसे में एक खबर दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ी भी सामने आ रही है। इस बार दिल्ली की टीम अपने कप्तान ऋषभ पंत के बिना ही मैदान पर उतरेगी। ऋषभ पंत कार हादसे के शिकार होने के बाद आईपीएल 2023 से पहले ही बाहर हो चुके हैं। ऐसे में उनकी जगह टीम मैनेजमेंट को नया कप्तान नियुक्त करना था। अब खबर आ रही है कि दिल्ली ने अपना नया कप्तान नियुक्त कर लिया है। बस अब फ्रेंचाइजी की तरफ से आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।

इस खिलाड़ी ने ली ऋषभ पंत की जगह:

ऋषभ पंत की जगह भर पाना दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए नामुमकिन सा है। पंत को आईपीएल में खेलने का अच्छा ख़ासा अनुभव भी है। इसके साथ वो कप्तानी में भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं। कार हादसे से पहले वो जबरदस्त लय में नज़र आ रहे थे। अब उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली की कमान डेविड वॉर्नर को मिलने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर को भी आईपीएल में कप्तानी का काफी अनुभव है। ऐसे में जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स वार्नर के नाम पर मुहर लगा सकती है।

सनराइजर्स को जिताया था आईपीएल खिताब:

डेविड वार्नर की बल्लेबाज़ी शैली से तमाम क्रिकेट फैंस वाकिफ है। वो पिछले कई सालों से ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर की भूमिका निभा रहे हैं। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए वार्नर को जाना जाता है। डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल उन्होंने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आईपीएल का चैंपियन बनाया था। साल 2018 में हुए बॉल टेम्परिंग हादसे के बाद डेविड वॉर्नर को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी कप्तान के रूप से हटा दिया था। अब उनके ऊपर एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है।

डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी कार:

बता दें ऋषभ पंत अपनी महंगी कार से अपने घर लौट रहे थे। इससे पहले उन्होंने दुबई से दिल्ली के लिए हवाई सफर किया था। पंत दिल्ली से अपने घर रुड़की जाने के लिए अलसुबह ही कार से अकेले निकले। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास एक मोड़ पर उनकी तेज स्पीड कार रेलिंग से जा टकराई। उनकी कार की स्पीड अधिक होने के कारण यह हादसा और भयानक हो गया। एक्सीडेंट स्पॉट से उनकी कार करीब 150-200 मीटर दूर तक घिसट कर गई। जिसके कारण कार में आग लग गई। कार हादसे की वजह उनको नींद की झपकी आने को माना जा रहा हैं।

Tags:    

Similar News