Dhoni Batting Position: आखिर धोनी क्यों नहीं आ सकते बैटिंग ऑर्डर में ऊपर? Stephen Fleming का खुलासा

Dhoni Batting Position Stephen Fleming: जब से आईपीएल 2025 का आगाज हुआ है धोनी के फैंस का एक हो सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है वो है धोनी का बैटिंग पोजीशन।;

By :  Anupma Raj
Update:2025-03-31 15:44 IST

Stephen Fleming Dhoni (Credit: Social Media)

Dhoni Batting Position Stephen Fleming: जब से आईपीएल 2025 का आगाज हुआ है धोनी के फैंस का एक हो सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है वो है धोनी का बैटिंग पोजीशन।

जिसको लेकर सभी फैंस सवाल खड़े कर रहे हैं। जिसपर अब स्टीफन फ्लेमिंग ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। स्टीफन ने धोनी के बैटिंग पोजीशन को लेकर खुलासा किया कि आखिर धोनी टॉप ऑर्डर में क्यों नहीं खेल सकते हैं।


स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी के बैटिंग ऑर्डर पर दिया बयान (Stephen Fleming reveals Dhoni Batting order problem):

आरसीबी के खिलाफ धोनी नौवें नंबर पर खेलने आएं थे। जिसको लेकर काफी विवाद हुआ। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी धोनी सातवें नंबर पर उतरे लेकिन 16 रन ही बना सके और CSK टीम को हार का सामना करना पड़ा।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी धोनी 7वें नंबर पर उतरे, इसके बाद धोनी लगातार निशाने पर हैं। लेकिन अब कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इसका कारण बताया है कि, धोनी बल्लेबाजी क्रम में ऊपर क्यों नहीं आ रहे। 

स्टीफन फ्लेमिंग ने खुलासा करते हुए बताया कि, महेंद्र सिंह धोनी पूरी ताकत से 10 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते, क्योंकि उनके घुटने में अभी समस्या है। धोनी खुद ही मैच की स्थिति के आधार पर अपना बल्लेबाजी क्रम तय करते हैं।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि, “ये समय की ही बात है। धोनी इसका आकलन भी खुद ही करते हैं। धोनी का शरीर और घुटने पहले जैसे नहीं हैं। धोनी मूवमेंट कर पा रहे हैं, लेकिन इसमें पोषण संबंधी पहलू भी है। धोनी पूरी ताकत के साथ 10 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं। इसलिए धोनी अब हर मैच में आकलन करते हैं कि वह टीम को क्या दे सकते हैं।” 

स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी पर बात करते हुए आगे कहा कि, “अगर मैच संतुलन में है, तो धोनी थोड़ा पहले बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं और अन्य खिलाड़ियों का समर्थन भी करते हैं। मैंने पिछले साल भी कहा था कि, धोनी हमारे लिए बहुत मूल्यवान हैं। धोनी की नेतृत्व क्षमता और विकेटकीपिंग के साथ धोनी को नौवें या 10वें ओवर में भेजना उचित नहीं है।”


Tags:    

Similar News