धोनी की वो सीक्रेट डाइट, जिससे वो खुद को रखते हैं तंदरूस्त

टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल पूरे कर लिए हैं। धोनी ने आज ही के दिन 23 दिसंबर, 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी।

Update: 2019-12-23 09:55 GMT
धोनी की वो सीक्रेट डाइट, जिससे वो खुद को रखते हैं तंदरूस्त

टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल पूरे कर लिए हैं। धोनी ने आज ही के दिन 23 दिसंबर, 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। धोनी ने अपने करियर में ढेरों कामयाबी हासिल की। अपनी कप्तानी में टीम इंडिया का मार्गदर्शन कर चुके महेंद्र सिंह धोनी 38 साल के हो चुके हैं और आज भी वो बिल्कुल वैसे ही फिट हैं, जैसे वो 15 साल पहले थे। तो आज हम आपको माही की डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से धोनी के ये 15 साल बेमिसाल रहे।

धोनी खुद को फिट रखने के लिए हर रोज 4 लीटर दूध पीते हैं। लेकिन इसके अलावा धोनी ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करते हैं और अपने आप को फिट रखते हैं।

यह भी पढ़ें: इन मैसेज को भेजकर विश कर सकते हैं मेरी क्रिसमस

ब्रेकफास्ट-

धोनी रोजाना अपने ब्रेकफास्ट में एक गिलास दूध, ताजे फल, दलिया और ड्राई फ्रूट जैसी चीजें लेते हैं। साथ ही उनकी इस हेल्दी डाइट में उबले अंडे भी जरुर शामिल होते हैं।

लंच-

लंच में धोनी उन चीजों को कंज्यूम करते हैं, जिससे उनके बॉडी को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिल सके और इसके लिए माही अपने लंच में दाल, चपाती, मिक्स वेजीटेबल का सलाद, और चिकन खाते हैं। जबकि अपने शाम के नाश्ते में वो चिकन सैंडविच लेना पसंद करते हैं।

डिनर-

डिनर के वक्त धोनी पेट भर खाना खाने की बजाय वो हल्की-फूल्की चीजें लेना पसंद करते हैं। डिनर में माही वेज सूप या चिकन सूप कंज्यूम करते हैं।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: Google ने इन दस बड़ी सेवाओं पर लगाई रोक, यहां जानें क्यों?

फिल्ड पर-

वहीं फिल्ड पर धोनी अक्सर प्रोटीन ड्रिंक और फ्रेश जूस पीते हैं, ताकि उनको पर्याप्त एनर्जी मिल सके। साथ ही जूस और ड्रिंक उनकी बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद भी करता है। इसके अलावा वो एनर्जी को बूस्ट करने के लिए केले का भी सेवन करते हैं।

जिम में करते हैं वर्कआउट

धोनी भले ही टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, लेकिन फिर भी वो हमेशा जिम जाकर वर्कआउट करते हैं और अपने आप को फिट रखते हैं। जिम में एक्सरसाइज करते वक्त उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं।

फेवरेट डिश है बटर चिकन

वहीं अगर धोनी की फेवरेट डिश के बारे में बात करें तो, उनकी सबसे फेवरेट डिश बटर चिकन है। इस डिश के आगे धोनी खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते। लेकिन इसको खाने के बाद, चिकन से बढ़ने वाली एक्स्ट्रा कैलोरी को बर्न करने के लिए, माही बहुत सारी एक्सरसाइज करते हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के वो 5 थप्पड़, जिनसे मच गया था हंगामा, सलमान से शाहरुख तक शामिल

Tags:    

Similar News