×

बड़ी खबर: Google ने इन दस बड़ी सेवाओं पर लगाई रोक, यहां जानें क्यों?

यूट्यूब मैसेज को साल 2017 में लॉन्च किया गया था जो कि डायरेक्ट मैसेजिंग का प्लेटफॉर्म था। इसके जरिए यूजर्स वीडियो शेयरिंग के साथ चैटिंग कर सकते थे।

Aditya Mishra
Published on: 23 Dec 2019 9:10 AM GMT
बड़ी खबर: Google ने इन दस बड़ी सेवाओं पर लगाई रोक, यहां जानें क्यों?
X

लखनऊ: अगर आप इन्टरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर जानना आपके लिए बेहद ही जरूरी है। गूगल ने अपने कई प्रोडक्ट्स और सेवाएं बंद कर दी है। आज हम आपको उन सेवाओं और प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से बता रहे है।

YouTube Messages

यूट्यूब मैसेज को साल 2017 में लॉन्च किया गया था जो कि डायरेक्ट मैसेजिंग का प्लेटफॉर्म था। इसके जरिए यूजर्स वीडियो शेयरिंग के साथ चैटिंग कर सकते थे।

Google Daydream

इस साल की शुरुआत में ही गूगल डेड्रीम को बंद कर दिया गया था। इसके तीन साल पहले यानी 2016 में पेश किया गया थआ। गूगल डेड्रीम एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक वर्चुअल रियलिटी प्लेटफॉर्म था।

Google Cloud Messaging

गूगल क्लाउड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए डेवलपर्स सर्वर और क्लाइंट के बीच मैसेज करते थे। गूगल क्लाउड मैसेजिंग सिर्फ एंड्रॉयड और क्रोम पर ही किया जा सकता था।

ये भी पढ़ें...खुशखबरी:अब गूगल पे से ऐसे कमा सकते हैं आप मजबूत पैसा

Google Inbox

गूगल ने अपने 4 साल पुराने ‘Inbox by Gmail’ ऐप को बंद करने का फैसला लिया है। मार्च 2019 में जीमेल इनबॉक्स को बंद कर दिया गया है। इसे बंद करने को लेकर गूगल ने कहा था कि वह जीमेल पर फोकस करना चाहता है। बता दें कि इनबॉक्स बाय जीमेल को 2014 में लांच किया गया था।

Google+

8 साल बाद गूगल ने अपनी सोशल प्लेटफॉर्म गूगल प्लस को बंद कर दिया है। इसकी टक्कर फेसबुक से हो रही थी। यूजर्स से बढ़िया प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण गूगल ने अपने इस सोशल नेटवर्किंग साइट को बंद करने का फैसला लिया है।

Google URL Shortener

2019 की शुरुआत में ही गूगल ने यूआरएल को छोटे करने वाली अपनी साइट यूआरएल शॉर्टनर को बंद दिया है। गूगल यूआरएल शॉर्टनर किसी भी बड़ी लिंक (यूआर) को एक छोटे-से कस्टम यूआरएल में बदलता था।

Google Allo

गूगल ने अपने लोकप्रिय एप गूगल Allo को भी बंद करने का फैसला लिया है। गूगल ने ऐलो एप में साल 2018 में ही निवेश करना बंद कर किया था। इस एप को 2016 में लांच किया गया था। 12 मार्च 2019 से गूगल एलो ने काम करना बंद कर दिया है।

Chromecast Audio

गूगल ने क्रोमकास्ट ऑडियो को साल 2015 में लॉन्च किया था। इस डिवाइस के जरिए ऑडियो फाइल को किसी भी डिवाइस से एक इनपुट के जरिए किसी स्पीकर पर प्ले किया जा सकता था।

YouTube Gaming

यूट्यूब गेमिंग को भी साल 2015 में लॉन्च किया गया था। यह एक ऑनलाइन लाइव गेमिंग प्लेटफॉर्म था, लेकिन लोकप्रियता नहीं मिलने के कारण इसे भी बंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...जानिए शादी के बाद ऐसा क्या किया नुसरत जहां ने, ट्रोलर्स ने ले लिया निशाने पर

Areo

एरियो को दो साल पहले ही भारत में लॉन्च किया गया था लेकिन यह लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। इस एप के जरिए लोग अपने इलाके की सेवाओं के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते थे। जैसे- यदि आप किसी बढ़ई को ढूंढ़ रहे हैं तो यह एप इसकी जानकारी आपको दे सकता था।

Google Translator Toolkit

इस सर्विस के जरिए ट्रांसलेटर अपने ट्रांसलेशन को एडिट और मैनेज कर सकते हैं। यह गूगल ट्रांसलेट के जरिए काम करता था। गूगल ने अपनी इस सर्विस को 4 दिसंबर को बंद कर दिया है।

ये भी पढ़ें...खूबसूरत हुस्न के साथ प्राइवेट जेट की मालकिन हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसज

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story