World Cup 2023 IND vs SA Highlights: विराट कोहली के शतक और रवींद्र जडेजा के फिफर से, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराया

World Cup 2023 IND vs SA Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का मैच कोलकाता के ईडेन गार्डन स्टेडियम में खेला गया। दोनों ही टीम का यह वर्ल्ड कप 2023 में आठवां मैच रहा। जिसे भारत ने 243 रन से जीत लिया है।

Update: 2023-11-05 15:00 GMT

World Cup 2023 IND vs SA Highlights(Pic Credit-Social Media)

World Cup 2023 IND vs SA Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का 37 वां मैच खेला गया। यह मैच रविवार 5 नवंबर को कोलकाता के ईडेन गार्डन स्टेडियम में खेला गया। आज का मैच भारतीय टीम के लिए बेहद खास रहा। आज भारतीय टीम के मौजूदा खिलाड़ी विराट कोहली आज अपना 35 वां जन्मदिवस मना रहे है। टेंबा बावुमा की नेतृत्व वाली साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में शुरूआत से ही प्रदर्शन बेहतरीन रहा। लेकिन पहले नीदरलैंड्स फिर भारत से हार मिली है। भारत 8 जीत के साथ वर्ल्ड कप प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक पर विराजमान है। जिससे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय टीम पहली है। हालांकि, साउथ अफ्रीका भी सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। 

दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग 11(South Africa Playing 11) -

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी। 

भारत की प्लेइंग 11 (India Playing 11)-

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 327 रन का लक्ष्य साउथ अफ्रीका को दिया। 5 विकेट के नुकसान पर भारत ने 326 रन बनाए। विराट कोहली ने आज अपना 49 वां शतक पूरा कर लिया है। रनचेज करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम 83 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। जिससे भारत 243 रन से वर्ल्ड कप में 8वीं जीत हासिल करने में सफल रही।  

Live Updates
2023-11-05 15:04 GMT

साउथ अफ्रीका 28.1 ओवर में 83 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत के 327 रन का लक्ष्य चेज करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम 243 रन से हार गई। 

2023-11-05 15:03 GMT

28 वें ओवर के लिए कुलदीप यादव क्रीज पर आए, ओवर के पहली गेंद पर कुलदीप यादव को दूसरी सफलता मिली। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को ऑलआउट किया। लुंगी एंगिडी को 3 गेंदो पर बिना खाता खोले आउट कर दिया 

2023-11-05 15:00 GMT

27 वें ओवर के लिए रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए, इस ओवर के दूसरी गेंद पर भारत को नौवां विकेट मिला। जडेजा को 5 विकेट का हॉल पूरा हुआ। कागिसो रबाडा को 26 गेंदो पर 6 रन की पारी खेलकर पवलियन भेज दिया। तबरेज शम्सी क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन की पारी बढ़त मिली। 

2023-11-05 14:56 GMT

26 वें ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप यादव को सफलता मिली। मार्को यान्सन को 14 रनो की पारी पर चलता किया। लुंगी एंगिडी क्रीज पर आए, इस ओवर में 1 रन मिले। दक्षिण अफ्रीका 79 के स्कोर पर है। 

2023-11-05 14:44 GMT

23 वें ओवर के लिए रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए, यह ओवर मैडन रहा। लगातार दो ओवर मैडेन रहा। 24 वें ओवर के लिए कुलदीप यादव क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 25 वें ओवर के लिए जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए, ओवर की समाप्ति मार्को यान्सन ने चौके के साथ की। कुल 4 रन की बढ़त मिली। साउख अफ्रीका 78 के स्कोर पर है। 

2023-11-05 14:39 GMT

21 वें ओवर के लिए रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए, बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर मार्को यान्सन और कागिसो रबाडा मौजूद है। इस ओवर में  रन की बढ़त मिली। 22 वें ओवर के लिए कुलदीप यादव क्रीज पर आए, यह ओवर में मैडेन रहा। 

2023-11-05 14:33 GMT

19 वें ओवर के लिए रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए, ओवर के चौथी गेंद पर केशव महाराज को जडेजा ने चलता किया। भारत को सातवीं सफलता मिली। रवींद्र जडेजा का 4 विकेट का हॉल पूरा हुआ। कागिसो रबाडा क्रीज पर आए, इस ओवर में 3रन की बढ़त मिली। 20 वें ओवर के लिए कुलदीप यादव क्रीज पर आए,  इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 69 के स्कोर पर है।

2023-11-05 14:23 GMT

17 वें ओवर के तीसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने भारत को छठवीं सफलता दिलाई। डेविड मिलर को 11 गेंदो पर 11 रनों की पारी खेलकर चलता किया। केशव महाराज क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन मिले। 18 वें ओवर के लिए कुलदीप यादव क्रीज पर आए, इस ओवर में 1रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 5 के स्कोर पर है। 

2023-11-05 14:10 GMT

15 वें ओवर के लिए रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए, ओवर की समाप्ति चौके के साथ डेविड मिलर ने की। इस ओवर में 10 रन मिले। 16 वें ओवर के लिए मोहम्मद शामी क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। दक्षिण अफ्रीका 59 के स्कोर पर है। 

2023-11-05 14:05 GMT

14 वें ओवर की पहली  गेंद पर मोहम्मद शामी को दूसरी सफलता मिली। भारत को पांचवीं सफलता मिली। रासी वैन डर दुसेन को 32 गेंदो पर 13 रनों की पारी खेलकर पवेलयन भेज दिया। मार्को यान्सन क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन मिले। साउथ अफ्रीका 42 के स्कोर पर है। 

Tags:    

Similar News