भरतीय टीम पर जुर्माने का वार! आईसीसी ने लगाया टीम इंडिया पर भारी पेनाल्टी

IND vs SA ODI Match: आईसीसी ने रायपुर में 3 दिसंबर को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में धीमी ओवर-रेट के कारण टीम इंडिया पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। यह फैसला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा लिया गया है।

Update:2025-12-08 17:28 IST

IND vs SA ODI Match: आईसीसी ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध वनडे सीरीज 2-1 से शानदार जीत हासिल करने के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम पर जुर्माना लगाया गया है। रायपुर में 3 दिसंबर को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में धीमी ओवर-रेट (Slow Over-Rate) के कारण टीम इंडिया पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। यह फैसला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा लिया गया है।

आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट 

आईसीसी की ओर से जारी बयान में जुर्माने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई है। उस बयान में कहा गया कि खिलाड़ियों और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों पर टीम की ओर से निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम निर्धारित टाइम अलाउंस को ध्यान में रखते हुए लक्ष्य से दो ओवर कम फेंके थे। 

इस सीरीज में भारत का पलटवार

जिसके बाद आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने सजा सुनाई है। राहुल ने गलती स्वीकार करते हुए प्रस्तावित सजा पर तुरंत सहमति जता दी, जिसके कारण मामले में किसी भी तरह की आधिकारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी थी। खिलाड़ियों को दिए जुर्माने से स्पष्ट हो गया कि आईसीसी क्रिकेट की गति बनाए रखने के नियमों को लेकर कितनी सख्त है। रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिससे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई थी।

दूसरा वनडे मैच में हुई थी देरी

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में दो भारतीय बल्लेबाजों ने शतक लगाए थे। विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 93 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 102 रन की शतकीय पारी खेली थी। उनके साथ सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 83 गेंदों में 105 रन बनाए है। उसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम (110) की बेहतरीन शतकीय पारी और मध्यक्रम के बल्लेबाजों के महत्वपूर्ण योगदान की बदौलत लक्ष्य 4 गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया।

केएल राहुल ने स्वीकार की सजा

मार्करम के अलावा मुकाबले में मैथ्यू ब्रीत्जके (68) और देवाल्ड ब्रेविस (54) ने भी शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जिससे उनकी टीम ने एक बड़ी जीत दर्ज की थी। इस हार के बाद सीरीज का तीसरा मुकाबला निर्णायक बन गया था। टीम इंडिया ने अंतिम मैच में शानदार वापसी करते हुए साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी और सीरीज 2-1 से नाम कर ली है। टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद वनडे सीरीज जीत भारत के लिए करारा जवाब थी। अब टीम इंडिया की निगाहें 5 मुकाबलों की आगामी टी20 सीरीज जीतने पर टिकी हैं।

Tags:    

Similar News