भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदा, कटक टी20 में 101 रन की ऐतिहासिक जीत, सीरीज में 1-0 की बढ़त

IND vs SA T20 Match: : भारतीय टीम ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों के विशाल अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। यह जीत भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत संभव हुई, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।

Update:2025-12-09 22:39 IST

IND vs SA T20 Match: भारतीय टीम ने कटक स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों के विशाल अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। यह जीत भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत संभव हुई, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।

हार्दिक का तूफानी पचासा, भारत ने बनाए 175 रन

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के दक्षिण अफ्रीका के फैसले के बाद भारत ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की शानदार नाबाद पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 175 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया है। हार्दिक ने सिर्फ 28 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन बनाए। उनके अलावा तिलक वर्मा (26), अक्षर पटेल (23), और अभिषेक शर्मा (17) ने भी उपयोगी योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने तीन और लुथो सिपाम्ला ने दो विकेट लिए।

गेंदबाजों का दबदबा, अफ्रीका 74 पर ऑल आउट

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने पावरप्ले में ही तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए और नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। मेहमान टीम का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका और पूरी टीम महज 12.3 ओवर में 74 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए, जिसमें डेवाल्ड ब्रेविस ने सर्वाधिक 22 रन बनाए, कप्तान एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स दोनों ने 14-14 और मार्को यानसेन ने 12 रन का योगदान दिया।

बुमराह ने छुआ 100 विकेट का बड़ा माइलस्टोन

भारतीय गेंदबाजों ने सामूहिक प्रयास किया और सभी को सफलता मिली। अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या को एक-एक सफलता मिली है। खास बात यह रही कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किए। वह अर्शदीप सिंह के बाद उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इस बड़ी जीत से भारतीय टीम ने सीरीज की शानदार शुरुआत की है।

Tags:    

Similar News