IPL 2023 Auction Live Streaming: आईपीएल ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग का यहां उठाए पूरा आनंद, यहां जानें सभी डिटेल्स...

IPL 2023 Auction Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन यानी IPL 2023 के तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। इसको लेकर शुक्रवार को कोच्चि में शुक्रवार (23 दिसंबर) को नीलामी होगी। आईपीएल के इस मिनी ऑक्शन को लेकर बीसीसीआई ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-12-21 02:26 GMT

IPL 2023 Auction Live Streaming

IPL 2023 Auction Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन यानी IPL 2023 के तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। इसको लेकर शुक्रवार को कोच्चि में शुक्रवार (23 दिसंबर) को नीलामी होगी। आईपीएल के इस मिनी ऑक्शन को लेकर बीसीसीआई ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। जबकि सभी टीमें भी अपने-अपने टारगेट खिलाड़ियों की सूची को लेकर प्लानिंग पूरी कर चुकी है। कोच्चि के ग्रैंड हयात में मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा। आईपीएल की नीलामी प्रक्रिया शुक्रवार को तक़रीबन सात घंटे तक चलेगी। इसमें करीब एक घंटे का लंच ब्रेक भी शामिल है। बता दें इस नीलामी से पहले पहले आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी 21 दिसंबर को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों के साथ मीटिंग करेंगी।

ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग आप कहां देख सकते हैं...

बता दें आईपीएल 2023 नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि, भारत में आयोजित की जाएगी। आईपीएल 2023 ऑक्शन का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema पर देख सकते हैं। आईपीएल 2023 की नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा। आईपीएल के इस मिनी ऑक्शन का समापन शाम 7 बजे होगा। इस ऑक्शन में आईपीएल की सभी दस फ्रेंचाइजी हिस्सा लेगी।

405 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी:

आईपीएल के इस मिनी ऑक्शन में सभी टीमें करीब 405 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी। 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं, 132 विदेशी प्लेयर हैं और 4 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं। इसमें 19 विदेशी खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है, जबकि 11 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है। मनीष पांडे, मयंक अग्रवाल समेत कुल 20 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है।

किस टीम के पास बचा कितना पैसा:

1. सनराइजर्स हैदराबाद: 42.25 करोड़

2. पंजाब किंग्स: 32.20 करोड़

3. लखनऊ सुपरजायंट्स: 23.35 करोड़

4. मुंबई इंडियंस: 20.55 करोड़

5. चेन्नई सुपर किंग्स: 20.45 करोड़

6. दिल्ली कैपिटल्स: 19.45 करोड़

7. गुजरात टाइटन्स: 19.25 करोड़

8. राजस्थान रॉयल्स: 13.20 करोड़

9. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 8.75 करोड़

10. कोलकाता नाइट राइडर्स: 7.05 करोड़ 

Tags:    

Similar News