IPL 2022: रिटायर्ड आउट ले वापस लौटे रविचंद्रन अश्विन, आईपीएल इतिहास में हुआ ऐसा पहली बार

IPL 2022: रविचंद्रन अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में रिटायर्ड आउट (retired out) होने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

Written By :  Prashant Dixit
Update: 2022-04-11 05:01 GMT

IPL 2022 LSG vs RR (photo-social media)

IPL 2022: रविचंद्रन अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में रिटायर्ड आउट (retired out) होने वाले पहले खिलाड़ी हैं।उनसे पहले इस लीग में ऐसा किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था। लखनऊ सुपर जायंटस (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के मैच में RR के लिए छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अश्विन पारी के 19वें ओवर की दूसरी गेंद के बाद रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए। अश्विन ने पारी में 23 गेंदों पर 28 रन बनाए, जिसमें दो छक्के भी लगाए। उनके इस फैसले के बाद रियान पराग बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे।

कब लिया अश्विन ने रिटायर्ड आउट

मैच की पहली पारी में राजस्थान रॉयल्स के 19वें ओवर की दो गेंद फेंके जाने के बाद आर अश्विन ने रिटायर्ड आउट होने का फैसला किया, जब वो 23 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे थें। अश्विन ने रिटायर्ड आउट ले रियान पराग को खेलने का मौका दिया। रियान ने 4 गेंदों का सामना करते हुए 8 रन बनाए। उस समय दूसरे छोर पर शिमरोन हेटमायेर थे।

रिटायर्ड हर्ट और रिटायर्ड आउट 

रिटायर्ड आउट और रिटायर्ड हर्ट दोनों अलग हैं। रिटायर्ड आउट हुआ, बल्लेबाज दोबारा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं आ सकता है, क्योंकि उसे आउट माना जाता है। जबकि रिटायर्ड हर्ट होने के बाद बाद बल्लेबाज टीम की जरूरत के मुताबिक दोबारा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर सकता है, उसे आउट कि श्रेणी में नहीं रखा गया है।

क्या है रिटायर्ड आउट

नियमों के मुताबिक बल्लेबाज रिटायर आउट तब होता है जब वह अंपायर और विपक्षी टीम के कप्तान को बताएं बिना अपनी पारी बीच में ही छोड़कर चला जाता है। बल्लेबाज अंपायर या विपक्षी टीम के कप्तान को बताकर नहीं जाता है तो उसे 'रिटायर्ड आउट' विकेट मान जाता है। रिटायर्ड आउट होने के बाद बल्लेबाज दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं आ सकता है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लिया जा चुका रिटायर्ड आउट

आईपीएल में रिटायर्ड आउट पहली बार हुआ हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा पहले भी हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच साउथ एशियन गेम्स में साल 2019 में भूटान के सोनम टोगबे 19वें ओवर में मालदीव के खिलाफ रिटायर्ड आउट हो चुके है। अश्विन नियमों का फायदा उठाने में कमाल हैं। एक बार उन्होंने मांकडिंग का इस्तेमाल कर काफी विवाद पैदा कर दिया था।

Tags:    

Similar News