IPL 2025 के बाद क्रिकेट नहीं खेलेंगे ये 3 खिलाड़ी, संन्यास लेने की उम्मीद

IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही कई तरह की खबरें सामने आ रही है।;

By :  Anupma Raj
Update:2025-03-12 10:06 IST

IPL 2025 (Credit: Social Media)

IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही कई तरह की खबरें सामने आ रही है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि, 2025 के बाद कई खिलाड़ी नहीं खेलते नजर आएंगे। उम्मीद ये कि जा रहा है कि, कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस सीजन के बाद संन्यास ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन कौन है वे खिलाड़ी जो IPL 2025 के बाद ले सकते हैं संन्यास:


IPL 2025 के बाद क्रिकेट नहीं खेलेंगे ये 3 खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2025 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। धोनी का मैदान पर उतरना धोनी फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होता है। सीएसके को पांच बार आईपीएल खिताब जीताने वाले धोनी का ये आखिरी IPL हो सकता है। सोशल मीडिया पर इस बात के चर्चे तेज हैं कि धोनी का ये आखिरी सीजन हो सकता है। हालांकि अभी कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा जा सकता है।

भारतीय तेज अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा का भी ये आखिरी IPL हो सकता है। इशांत दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने के बाद अब गुजरात टाइटन्स का हिस्सा हैं। गुजरात टाइटंस ने इशांत को 75 लाख रुपए में खरीदा। इशांत आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रह है कि इशांत शर्मा का ये आखिरी आईपीएल हो सकता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस भी इस बार आखिरी बार आईपीएल खेल सकते हैं। फाफ को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। फाफ डु प्लेसिस टूर्नामेंट में दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं। ये फाफ का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। 

Tags:    

Similar News