कैप्ड, अनकैप्ड खिलाड़ियों से लेकर पैसों तक... IPL 2023 की नीलामी से जुड़े सभी आंकड़े जानिए सिर्फ एक क्लिक पर...

IPL 2023 Auction Full Details: आईपीएल 2023 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली छोटी नीलामी के लिए कुल 991 खिलाड़ियों के नाम शामिल होंगे, लेकिन इसमें ज्यादा से ज्यादा 87 खिलाड़ियों को ही खरीदा जा सकता है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-12-20 11:15 GMT

IPL 2023 Auction

IPL 2023 Auction Full Details: आईपीएल 2023 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली छोटी नीलामी के लिए कुल 991 खिलाड़ियों के नाम शामिल होंगे, लेकिन इसमें ज्यादा से ज्यादा 87 खिलाड़ियों को ही खरीदा जा सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि खिलाड़ियों की सूची में 185 कैप्ड, 786 अनकैप्ड और एसोसिएट देशों के 20 खिलाड़ी शामिल हैं। चलिए जानते हैं इस नीलामी से जुड़ी तमाम जानकारी...

991 खिलाड़ी लिस्ट में शामिल:

इस बार कुल 991 खिलाड़ी लिस्ट में शामिल हैं, जिसमें भारत के 714 खिलाड़ी और 277 विदेशी खिलाड़ी हैं। हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई भी भारतीय खिलाड़ी 2 करोड़ की बेस प्राइस पर लिस्ट नहीं है। वहीं 19 कैप्ड भारतीयों की सूची में मुख्य रूप से अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा और मयंक अग्रवाल सहित कई खिलाड़ी शामिल हैं। बता दें रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछली नीलामी में 1 करोड़ खरीदा था। इस बार उनकी बेस प्राइस आधी होकर 50 लाख हो गई है। इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने अपना बेस प्राइस एक करोड़ रखा है। मयंक के अलावा भारतीय गेंदबाज जयदेव उनादकट भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

2 करोड़ बेस प्राइस में शामिल ये खिलाड़ी:

बेन स्टोक्स, सैम कुरेन (Sam Curran), नाथन कूल्टर-नाइल, कैमरून ग्रीन, टॉम बैंटन, ट्रैविस हेड, क्रिस लिन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, केन विलियमसन, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, निकोलस पूरन, रिले रोसौव, जेसन होल्डर, रासी वैन डेर डूसन और एंजेलो मैथ्यूज।

1.5 करोड़ बेस में शामिल ये खिलाड़ी:

1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में सीन एबॉट, रिले मेरेडिथ, जे रिचर्डसन, एडम जैम्पा, शाकिब अल हसन, हैरी ब्रूक, विल जैक, डेविड मलान, जेसन रॉय और शेरफेन रदरफोर्ड के नाम शामिल हैं।

1 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी:

इस सूची में मयंक अग्रवाल, केदार जाधव, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, मोइसेस हेनरिक्स, एंड्रयू टाय, जो रूट, ल्यूक वुड, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरिक क्लासेन, तबरेज शम्सी, कुसल परेरा, रोस्टन चेज, रहकीम कॉर्नवाल, शाई होप, अकील हुसैन और डेविड वाइज के नाम शामिल किए गए हैं।

आईपीएल में लागू होगा 'इम्पैक्ट प्लेयर' का नियम:

'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम के अनुसार, टीमें रणनीतिक तौर पर किसी भी एक खिलाड़ी सब्सिट्यूट के तौर पर मैदान पर उतार सकती है। इसके लिए टॉस के समय टीमों को अपने प्लेइंग इलेवन के साथ अपने चार सब्सिट्यूट खिलाड़ी बताने होंगे। फिर इन चार खिलाड़ियों में से टीम किसी भी एक खिलाड़ी का इस्तेमाल बतौर 'इम्पैक्ट प्लेयर' के रूप में कर सकती है। आपको बता दें कि सब्सिट्यूट को मैच के 14वें ओवर तक मैदान पर उतारा जा सकता है।

किस टीम के पास बचा कितना पैसा:

1. सनराइजर्स हैदराबाद: 42.25 करोड़

2. पंजाब किंग्स: 32.20 करोड़

3. लखनऊ सुपरजायंट्स: 23.35 करोड़

4. मुंबई इंडियंस: 20.55 करोड़

5. चेन्नई सुपर किंग्स: 20.45 करोड़

6. दिल्ली कैपिटल्स: 19.45 करोड़

7. गुजरात टाइटन्स: 19.25 करोड़

8. राजस्थान रॉयल्स: 13.20 करोड़

9. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 8.75 करोड़

10. कोलकाता नाइट राइडर्स: 7.05 करोड़ 

Tags:    

Similar News