IPL 2023 Rohit Sharma: वीरेंदर सहवाग ने बताया आखिर क्यों रन नहीं बना पा रहे रोहित शर्मा!, जानिए क्या कहा...

Tags:

Update: 2023-05-09 16:05 GMT
IPL 2023 Rohit Sharma

IPL 2023 Rohit Sharma: आईपीएल में मंगलवार यानी आज मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम भले ही अच्छी लय में नज़र आ रही है, लेकिन टीम के कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है। अब तक खेले गए 10 मैचों में रोहित शर्मा कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। अब रोहित शर्मा को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंदर सहवाग ने बड़ी बात कहीं हैं...

वीरेंदर सहवाग ने जानिए क्या कहा..?

रोहित शर्मा की ख़राब फॉर्म को लेकर पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने बड़ा बयान देते हुए कहा हैं कि ''रोहित शर्मा की बल्लेबाज़ी में कोई तकनीकी खराबी नहीं हैं, बल्कि ऐसा लग रहा हैं जैसे कोई दिमाग में उलझन चल रही हो। उनको इससे बाहर निकलना पड़ेगा और एक बड़ी पारी खेलनी होगी। उसके बाद वो अपनी पुरानी लय में दिखाई देंगे। जिस दिन उनका बल्‍ला चलेगा तो पुराने मैचों की कसर पूरी हो जाएगी।''

रोहित का कैसा रहा हैं ये सीजन:

इस सीजन में रोहित शर्मा अब तक रन बनाने के लिए संघर्ष करते नज़र आ रहे हैं। रोहित शर्मा ने अब तक 10 मैचों में 18.39 की औसत और 126.89 के स्‍ट्राइक रेट से 184 रन बनाए हैं। लेकिन पिछले दो मैचों में रोहित शर्मा अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं। ऐसे में आज होने वाले मैच में आरसीबी के खिलाफ रोहित शर्मा से उनके फैंस को बड़ी उम्मीद हैं।

रोहित शर्मा के सामने 'विराट' चुनौती!

मंगलवार को एक बार फिर एक बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस बार मुंबई इंडियंस की भिड़ंत आरसीबी से होगी। दोनों ही टीमें इस सीजन में जबरदस्त लय में नज़र आ रही हैं। यह मुकाबला रोहित शर्मा बनाम विराट कोहली माना जा रहा हैं। ये दोनों बल्लेबाज़ टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों में शुमार हैं।

Tags:    

Similar News