IPL 2024 KKR vs MI Match: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, वर्तमान टीम सक्वाड, कौन सी टीम जीतेगी यह मुकाबला?

IPL 2024 KKR vs MI Match Head-To-Head Record: इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे

Update: 2024-05-10 04:45 GMT

KKR vs MI Match Head-To-Head Record  (Photo. KKR/MI)

IPL 2024 KKR vs MI Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का मैच नंबर 60 कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच कोलकता में स्थित प्रसिद्ध ईडन गार्डन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच शनिवार, 11 मई 2024 को भारतीय मानक समय अनुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा। मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स 9वीं तथा मुंबई इंडियंस इस सीजन की 5वीं जीत के लिए मैदान में उतरेगी। इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे।

IPL 2024 KKR vs MI हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की पूरी जानकारी

आपको बताते चलें कि कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच आईपीएल का बेहद गहरा इतिहास भी रहा है। क्योंकि हिस्ट्री में अब तक यह दोनों टीमें कुल 33 बार एक दूसरे के आमने-सामने खड़ी हुई हैं। इन 33 मैचों में मुंबई इंडियंस की टीम ने केकेआर को 23 बार पराजित किया है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 10 मैच ही मुंबई को हरा पाई है। हालांकि इस सीजन में 12 साल बाद मुंबई के किसी मैदान पर केकेआर की टीम मुंबई को हराने में सफल रही।

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस, कुल मैच 33
मुंबई इंडियंस - 23 मैच जीते
कोलकाता नाइट राइडर्स - 10 मैच जीता
कोई परिणाम नहीं – 0 मैच

IPL 2024 KKR vs MI कौनसी टीम जीतेगी यह मुकाबला

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें अंक तालिका में दूर-दूर तक किसी तरह के कॉम्प्टीशन से बंधी भी नहीं है। क्योंकि मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 की सबसे पहली एलिमिनेट होने वाली टीम बन चुकी है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 11 11 मैचों में 8 जीत और 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। यानी यहां से केकेआर को केवल एक मैच जीतना है और वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि कल का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स अपने घर में मुंबई को हराने में सफल होगी।

KKR vs MI कोलकता और मुंबई की टीमों के खिलाड़ियों की सूची

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम स्क्वाड:- श्रेयस अय्यर (कप्तान), श्रीकर भरत, मनीष पांडे, रहमानुल्लाह गुरबाज, रमनदीप सिंह, नितीश राणा, शेरफेन रदरफोर्ड, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वैभव अरोड़ा, दुष्मंथा चमीरा, हर्षित राणा, मुजीब उर रहमान, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, साकिब हुसैन, अंगकृष रघुवंशी और फिलिप साल्ट।
मुंबई इंडियंस टीम स्क्वाड:- रोहित शर्मा, टिम डेविड, ईशान किशन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, तिलक वर्मा, जसप्रित बुमरा , गेराल्ड कोएत्ज़ी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, ल्यूक वुड और क्वेना मफाका।
Tags:    

Similar News