IPL 2024 Auction Highlights: पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क बने सबसे मंहगे खिलाड़ी, भारतीय अनकैप्ड खिलवाड़ी भी करोड़ों में बिके..

Update: 2023-12-19 15:45 GMT
Live Updates - Page 3
2023-12-19 14:12 GMT

IPL2024 Auction Live Update: तुषारा मुबंई के साथ

नुवान तुषारा 50 लाख के साथ निलामी में उतरे। 4 करोड़ 80 लाख में मुबंई इंडियंस ने तुषारा को अपने टीम में शामिल किया। 

2023-12-19 14:11 GMT

IPL2024 Auction Live Update:रिचर्डसन को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

जाए रिचर्डसन 1 करोड़ 50 लाख के साथ निलामी में उतरे। जिन्हें खरीदने में दिल्ली और बैंगलोर ने दिलचस्पी दिखाई। 5 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स के साथ गए। 

2023-12-19 14:09 GMT

IPL2024 Auction Live Update: मुस्तफिजुर रहमान चेन्नई के साथ

मुस्तफिजुर रहमान 2 करोड़ बेस प्राइस के साथ उतरे, जिसपर चेन्नई ने इकलौती बोली लगाई, और खरीदने में कामयाब रही। 

2023-12-19 14:08 GMT

IPL2024 Auction Live Update:

टाइमल मिल्स अनसोल्ड रहे। एडम मिल्नस 1 करोड़ प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। लांस मारिस 75 लाख बेस प्राइस के साथ उतरे, बिड नहीं होने से अनसोल्ड रहे। 

2023-12-19 14:00 GMT

IPL2024 Auction Live Update:10 करोड़ में जीटी से बिके जॉनसन

स्पेंसर जॉनसन 50 लाख के साथ उतरे, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात के बीच बोली की प्रतियोगिता चली। अंत में 10 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। 

2023-12-19 13:59 GMT

IPL2024 Auction Live Update:

मैट हेनरी 75 लाख प्राइस के साथ उतरे, और अनसोल्ड रहे। काइल जैमिसन 1 करोड़ रुपए की बेस प्राइस के साथ आए, पर बोली नहीं लगने से नहीं बिके।

2023-12-19 13:56 GMT

IPL2024 Auction Live Update:

 शे होप 75 लाख के साथ निलामी में आए,लेकिन अनसोल्ड रहे। दुष्मंथा चमिरा भी अनसोल्ड रहे। 50 लाख बेस प्राइस के साथ उतरे। बेन ड्वारशुइस भी अनसोल्ड रहे। 

2023-12-19 13:56 GMT

IPL2024 Auction Live Update:

ओडीन स्मिथ 50 लाख के साथ निलामी में उतरें। बोली नहीं लगने से पास कर दिया गया। डेविड विली 2 करोड़ बेस प्राइस पर उतरे। जिसे लखनऊ ने खरीद लिया।

2023-12-19 13:54 GMT

IPL2024 Auction Live Update:

टॉम करन को 1 करोड़ 50 लाख में रॉयल चैलेंज्रस बैंगलोर ने खरीदा। जेम्स नीशम 1.50 करोड़ के साथ उतरे, लेकिन अनसोल्ड रहे। कीमो पॉल 75 लाख के साथ निलामी में उतरे, लेकिन इन्हें पास कर दिया गया।

2023-12-19 13:51 GMT

IPL2024 Auction Live Update:

कैस अहमद 50 लाख के साथ निलामी में उतरे, लेकिन अनसोल्ड रहे। माइकल ब्रेसवेल 1 करोड़ बेस प्राइस के साथ उतरे लेकिन अनसोल्ड रहे। 

Tags:    

Similar News