Meg Lanning: मेग लैनिंग ने दिल्ली कैपिटल्स को टॉप पर पहुंचाया, जीता फैंस का दिल!

Meg Lanning WPL 2024: इस बड़ी विक्ट्री का श्रेय दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान मेग लैनिंग को जाता है जिन्होंने अपनी सूझबूझ और क्रिकेट कौशल से इस फ्रेंचाइजी को यहां तक पहुंचा

Update: 2024-03-06 10:41 GMT

Meg Lanning WPL 2024 (photo. Social Media)

Meg Lanning WPL 2024: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की महिला टीम को हराने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम विमेंस प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में मजबूती से पहले स्थान पर कब्जा कर चुकी है। इस बड़ी विक्ट्री का श्रेय दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान मेग लैनिंग को जाता है। जिन्होंने अपनी सूझबूझ और क्रिकेट कौशल से इस फ्रेंचाइजी को यहां तक पहुंचा। अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम 05 में से 04 मैच जीत कर 8 अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद है।

मेग लैनिंग ने दिल्ली के फैंस का जीता दिल

आपको बताते चलें कि बीती रात हुए मैच में मुंबई के खिलाफ जेमिमा रोड्रिग्स और मेग लैनिंग के अर्धशतकों के नेतृत्व में, पावरप्ले में तेज गेंदबाजों के ट्रिपल विकेट के साथ, दिल्ली कैपिटल्स ने WPL 2024 के दिल्ली चरण के शुरुआती गेम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 29 रनों की आसान जीत हासिल की थी। टूर्नामेंट के अपने पांचवें मैच में इस जीत के साथ कैपिटल्स ने अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी बढ़त बना ली है।

इस जीत के बाद दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा, “यह हमारे लिए अच्छा खेल था। हम सुधार जारी रखना चाहते थे, हम एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ थे। अंत में एक सेट बल्लेबाज का होना मददगार होता है। जेमी ने वास्तव में यह अच्छा किया। मुझे लगा कि हमारे गेंदबाजों ने शुरुआती विकेट लेकर पारी को आगे बढ़ाया। हम स्कोर के बराबर थे। हम परिस्थितियों को समझते थे। इसलिए हमें लंबाई में गेंद डालनी थी और स्टंप्स को निशाना बनाना था। हमारे गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया।”

गौरतलब है कि इस मैच में जेमिमा रोड्रिग्स ने मेग लैनिंग के नेतृत्व में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मैच में 33 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की पारी खेली थी। उनको इस पारी के कारण ही प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया। उन्होंने अपनी कप्तान मेग लैनिंग के साथ मिलकर मैच में एक अच्छी साझेदारी भी थी। मैच के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि वे अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा जीत से खुश हूं। एमआई वास्तव में एक अच्छी टीम है, इसलिए उनको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। उन्होंने एक टीम के रूप में ऐसा किया। रोड्रिग्स ने आगे कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैं बहुत खुश हूं, यह एक महत्वपूर्ण समय था।”

Tags:    

Similar News