MI vs DC IPL Match Highlights: मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को दी 29 रनों से शिकस्त

MI vs DC IPL Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 20वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई में रविवार (07 अप्रैल 2024) को खेला गया।

Update: 2024-04-07 10:54 GMT

MI vs DC IPL Match Highlights (Photo. IPL/MI)

MI vs DC IPL Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 20वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई में स्थित ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में रविवार (07 अप्रैल 2024) को खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाई। जबकि मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तानी का बोझ हार्दिक पंड्या के कंधों था। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं टीम को मैच में हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली को मुंबई इंडियंस ने 29 रनों से हराया, टीम को इसी के साथ आईपीएल सीजन की सबसे पहली जीत मिली।

मैच का हाल

आपको बताते चलें कि इस मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीत कर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने पहले गेंदबाज करने का फैसला किया। हालांकि एमआई की ओर से दोनों सलामी बल्लेबाजों ने उनके इस फैसले को गलत साबित किया। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। 7 ओवर में जब टीम का स्कोर 80 रन तक पहुंच गया। उस दौरान रोहित शर्मा 27 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हो गए। उनका स्ट्राइक रेट भी इस मैच में कमाल का रहा।

रोहित के बाद ईशान किशन भी 23 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। किशन के बाद हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाला। हालांकि आखिरी ओवरों में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने टीम की नैया को पार लगाया। शेफर्ड ने लगभग 400 के स्ट्राइक रेट से 10 गेंद में 39 रनों की पारी खेलकर मुंबई इंडियंस के स्कोर को 20 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 334 रनों तक पहुंचा दिया। दिल्ली की ओर से कोई भी गेंदबाज ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाया।

335 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक साधारण शुरुआत की। डेविड वार्नर चौथे ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अभिषेक पोरेल के साथ मिलकर एक लंबी साझेदारी की। हालांकि जसप्रीत बुमराह की अच्छी गेंद पर पृथ्वी शॉ अपना विकेट नहीं बचा पाए। उन्होंने 165 के स्ट्राइक रेट से 40 बॉल में 66 रनों की पारी खेली।

पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने दिल्ली की उम्मीदों को जीवित रखा। उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से इस मैच में 71 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके बावजूद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह को 2 सफलताएं तथा गेराल्ड कोएत्ज़ी को 4 विकेट मिले। मुंबई ने इस मैच को बड़ी आसानी से 29 रनों से जीता और आईपीएल 2024 के सीजन की पहली जीत भी दर्ज की।

Live Updates
2024-04-07 13:50 GMT

दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस ने 29 रनों से हराया, टीम को इसी के साथ आईपीएल 2024 के सीजन की सबसे पहली जीत मिली।

2024-04-07 13:32 GMT

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान ऋषभ पंत के रूप में कैपिटल्स को चौथा झटका लगा। मैच में उन्होंने तीन गेंद का सामना करते हुए मात्र 1 रन बनाया।

2024-04-07 13:18 GMT

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अभिषेक पोरेल के रूप में तीसरा झटका लगा। 31 गेंद में 41 रन बनाने वाले को पोरेल जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 144 रन।

2024-04-07 12:59 GMT

मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सेट बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को एक बेहतरीन यॉर्कर बॉल पर क्लीन बोल्ड कर टीम को बड़ा ब्रेक थ्रू दिया। पृथ्वी शॉ ने अपनी इस पारी में 40 गेंद में 66 रन बनाए।

2024-04-07 12:36 GMT

235 रनों के टारगेट का पीछे करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम के स्कोर 7 ओवर के बाद 50 रनों का आंकड़ा पार कर पाया। 7 ओवर के बाद टीम का स्कोर 53/1

2024-04-07 12:20 GMT

दिल्ली कैपिटल्स को डेविड वार्नर के रूप में पहला झटका लगा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सलामी बल्लेबाज ने 8 गेंद में मात्र 10 रन बनाए। टीम का स्कोर 4 ओवर के बाद 24/1

2024-04-07 11:55 GMT

मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए रोमानिया शेफर्ड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में एनरिक नॉर्टजे के खिलाफ अपनी टीम के लिए 32 रन बनाए। इसी के साथ मुंबई इंडियंस का स्कोर 20 ओवर की समाप्ति के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन जा पहुंचा। 

2024-04-07 11:32 GMT

मुंबई इंडियंस की टीम को कप्तान हार्दिक पांड्या के रूप में पांचवा झटका लगा। इस पारी में उन्होंने 33 गेंद का सामना करते हुए 39 रन बनाए।

2024-04-07 11:10 GMT

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के तमाम स्टार बल्लेबाजों के विकेट पतन के बाद फैंस को अब केवल कप्तान हार्दिक पांड्या से ही उम्मीद बची है। क्योंकि क्रीज पर इस समय वह सेट हो चुके हैं। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 138/4

2024-04-07 11:07 GMT

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शुरुआत मिलने के बाद इसे बरकरार रखने के लिए तिलक वर्मा ने भी आक्रामक बल्लेबाजी का रुख किया। हालांकि उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ा। वे 5 गेंद में मात्र 6 रन बनाकर आउट हुए।

Tags:    

Similar News