MI vs DC IPL Match Highlights: मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को दी 29 रनों से शिकस्त

Update: 2024-04-07 10:54 GMT
Live Updates - Page 2
2024-04-07 11:05 GMT

MI vs DC IPL Live Score: लंबे समय बाद वापसी कर रहे सूर्यकुमार यादव रहे फ्लॉप

दुनिया के नंबर वन T20 खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव लगभग 4 महीने बाद T20 फॉर्मेट में इसी मैच के साथ वापसी कर रहे थे। वे इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए और जीरो रन वापस पवेलियन लौटे।

2024-04-07 11:03 GMT

MI vs DC IPL Live Score: ईशान किशन के प्रहार से देहला दिल्ली

मुंबई इंडियंस के एक और सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के प्रहार से दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज सहम गए। किशन ने 182.61 के स्ट्राइक रेट से 23 गेंद में 42 रनों की पारी खेली।

2024-04-07 11:01 GMT

MI vs DC IPL Live Score: रोहित शर्मा ने फिर से दिखाई सेल्फलेस पारी

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बार फिर से सेल्फलेस अप्रोच का प्रदर्शन किया। लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने दिल्ली के खिलाफ इस मैच में 27 गेंद में 42 रन बनाए।

2024-04-07 10:57 GMT

MI vs DC IPL Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की टीम की इस मैच के लिए प्लेइंग 11

डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, ईशांत शर्मा और खलील अहमद। सबस्टिट्यूट प्लेयर्स:- कुमार कुशाग्र, यश ढुल, फ्रेजर-मैकगर्क, सुमित कुमार और प्रवीण दुबे।

2024-04-07 10:56 GMT

MI vs DC IPL Live Score: मुंबई इंडियंस की टीम की इस मैच के लिए प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी और जसप्रित बुमराह। सबस्टिट्यूट प्लेयर्स:- आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, नमन धीर, नेहल वढेरा और शम्स मुलानी।

Tags:    

Similar News