MS Dhoni ने फैमिली संग मनाया क्रिसमस, ऋषभ पंत भी रहे मौजूद, संजू सैमसन की वाइफ ने शेयर किया सेलिब्रेशन की फोटोज, यहां देखें....

Cricketers Celebrate Christmas: क्रों ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ शेयर की है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2023-12-26 03:28 GMT

Cricketers celebrate Christmas (Pic Credit-Social Media)

Cricketers Celebrate Christmas: क्रिसमस के मौके पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज भी जश्न मनाते दिखे। जिसमे एमएस धोनी और संजू सैमसन की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एमएस धोनी ने सोमवार 25 दिसंबर को अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी सेलिब्रेशन में मौजूद थे। साउथ अफ्रीका की धरती पर शतक जड़ने के बाद वापस भारत लौटे संजू सैमसन भी क्रिसमस मनाते दिखे।

माही की क्रिसमस पार्टी की झलक यहां देखें 

ऋषभ पंत और एमएस धोनी को हाल ही में दुबई में दोस्तों के साथ समय बिताते हुए देखा गया था। पंत आईपीएल 2024 की नीलामी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स (DC )की टेबल पर भी थे। उन्हें पैडल उठाकर अपनी टीम के लिए बोली लगाते हुए भी देखा गया था। एमएस धोनी की बेटी जीवा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस को उनके क्रिसमस पार्टी की एक झलक देने के लिए एक तस्वीर साझा की। पोस्ट में एमएस धोनी को अपनी पत्नी साक्षी, बेटी जीवा, ऋषभ पंत और कई अन्य दोस्तों के साथ पोज देते देखा जा सकता है। पोस्ट का कैप्शन है:

"मेरी क्रिसमस! 🎄"

ऋषभ पंत रिकवरी फेज में 

एक कार दुर्घटना में गंभीर चोट लगने के बाद ऋषभ पंत साल की शुरुआत से ही टीम से बाहर हैं। उनका रिकवरी पीरियड जारी है। वर्तमान में टॉप क्रिकेट टूर्नामेंट में वापसी करने के लिए, वह फिटनेस पर काम कर रहे है। बॉक्सिंग डे पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी ऋषभ पंत भारत के लिए नहीं खेल पाएंगे।

संजू सैमसन ने भी मनाया क्रिसमस 

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीत के बाद स्वदेश लौट आए। क्रिसमस के मौके पर विकेट कीपर बल्लेबाज को अपनी पत्नी, चारुलता के साथ सेलिब्रेशन करते देखा गया। जिसकी फोटोज सोमवार, 25 दिसंबर को चारूलता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा की। जिसमें फैंस को उनके क्रिसमस समारोह की एक झलक दिखाई गई। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया:

"और सांता घर पर है🎅☺️❤️ सैमसन्स की ओर से मेरी क्रिसमस🎄☺️🌟।"

View this post on Instagram

A post shared by Charu (@charulatha_remesh)

प्रोटियाज में बने शतकवीर

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन जो अभी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम के साथ थे। वे प्रोटियाज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीत के बाद भारत अपने देश लौट आए। सैमसन ने गुरुवार 21 दिसंबर को सीरीज के फाइनल व तीसरे मैच में अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। जिसे मेन इन ब्लू ने 78 रन से जीत दर्ज़ की। उन्होंने तीसरे और अंतिम मैच में 114 गेंदों पर 108 रन बनाकर अपना पहला वनडे शतक पूरा किया। इस शतक से संजू का आत्मविश्वास खुद पर और बढ़ गया है।

Tags:    

Similar News