MS Dhoni Relationship: साक्षी ने खोला घर का राज, धोनी के पापा सख्त मिजाज के, अनुशासन से चलता है परिवार

MS Dhoni Relationship: माही के बारे में जानने के लिए धोनी के फैंस हमेशा उत्साही रहते है। धोनी इस लिए सुर्खियों में भी हर समय बने रहते है। साक्षी धोनी ने परिवार को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Update: 2023-07-26 12:26 GMT
Ms Dhoni (Pic Credit-Social Media)

MS Dhoni : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के बारे में जानने के लिए फैंस हमेशा दिलचस्पी रखते है। ऐसे में धोनी अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते है। उनकी फैंस फॉलोइंग उन्हे हमेशा ब्रेकिंग न्यूज का हिस्सा बनाकर रखती है। इस बार फैंस के लिए धोनी के घर और परिवार से जुड़ी बाते चर्चा का विषय बनी हुई है। साक्षी धोनी वैसे तो सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती है। लेकिन धोनी उतना ही गायब रहते है। साक्षी धोनी फैंस के लिए इस बार माही के घर से जुड़ी बातें शेयर की है।

साक्षी धोनी ने माही के मां–पापा से रिश्ते का किया खुलासा,

साक्षी धोनी ने चेन्नई में एक शो के दौरान अपने मन और परिवार की बात साझा की। धोनी के परिवार के साथ अपनी ट्यूनिंग और धोनी से रिश्ते पर बात की है। साक्षी धोनी से पूछा गया कि उनका उनकी सास के साथ कैसा रिश्ता है वह अपने सास के साथ कैसा बॉन्ड रखती है? साक्षी ने इसका जवाब बहुत ही मजेदार अंदाज में दिया, साक्षी ने बताया कि मेरी सास बहुत अच्छी हैं, वह सास कम मेरी एक अच्छी दोस्त ज्यादा हैं। हम दोनों के बीच में बेशुमार प्यार है। वे मुझे हर जगह सपोर्ट करने के लिए तैयार रहती है। साक्षी ने बहुत सारी बातें शेयर की । साक्षी ने आगे बताया कि कभी नहीं लगा कि वह मेरी सास है। उन्होंने हमेशा से एक मां का रिश्ता मेरे साथ निभाया है। मां मुझे बहुत हेल्प और सपोर्ट करती हैं। जब कभी धोनी बाहर मैच खेलने के लिए जाते हैं। उस समय मैं ज्यादातर समय उन्हीं के साथ बिताती हूं। वो हमेशा मेरे साथ रहती है।

माही के मां पापा से को हुई मुलाक़ात,

साक्षी से सवाल पूछा गया कि धोनी के मां पापा से उनकी मुलाकात कब हुई? तब साक्षी ने बताया कि शादी से एक दिन पहले मेरी मुलाकात उनसे हुई थी। आपको बता दें कि धोनी और साक्षी की शादी 4 जुलाई 2010 को देहरादून में धूमधाम से एक शानदार प्रोग्राम के साथ हुआ था।

धोनी के पापा का सख्त मिजाज

धोनी के पापा के बारे में पूछने पर साक्षी ने बताया कि उनके पापा पान सिंह बहुत ज्यादा सख्त हैं। लेकिन साथ ही वह बहुत कूल भी है। उनकी पूरी फैमिली पापा के वजह से ही अनुशासन में रहती है। मुझे मेरे ससुराल में कभी किसी बात के लिए रोक टोक नहीं किया गया। मुझे हमेशा पूरी छूट मिलती है। जिससे मैं अपने अनुसार काम कर पाती हूं।

Tags:    

Similar News