×

MS Dhoni Video: धोनी के कार, बाइक के कलेक्शन ने चौंका दिया पूर्व क्रिकेटरों को, वीडियो में देखें आप भी

MS Dhoni Video: एमएस धोनी का कार और बाइक को लेकर क्रेज तो सभी जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग उनके इस अनोखे और बड़े कलेक्शन को देख पाते है। उनके कलेक्शन को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Yachana Jaiswal
Published on: 19 July 2023 8:47 AM GMT
MS Dhoni Video: धोनी के कार, बाइक के कलेक्शन ने चौंका दिया पूर्व क्रिकेटरों को, वीडियो में देखें आप भी
X
Dhoni (Pic Credit -Social Media)

MS Dhoni Video: महेंद्र सिंह धोनी के कार और बाइक के क्रेज को सभी जानते है। इन व्हीकल्स के प्रति धोनी के लगाव से सभी वाकिफ है। एक रिपोर्ट में ऐसा भी पता चला है कि, धोनी अपने इंटरनेशनल करियर के शुरुआती दौर में, जब वे या उनकी टीम का कोई सदस्य प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीतता था तो वह मैदान पर बाइक चला कर खुशी जाहिर करते थे। युवराज सिंह के साथ मैदान पर बाइक चलाने का उनका वीडियो और फोटो आज भी सबको याद हैं। आज जब धोनी क्रिकेट से दूर हैं, तो एमएस धोनी कई मौकों पर अपने होमटाउन में बाइक और कार चलाते हुए देखे जाते हैं।

इस बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी रांची में एमएस धोनी से मुलाकात करते दिखे। जहां वे धोनी के कार और बाइक के स्पेशल कलेक्शन को देखने भी पहुंचे। वह धोनी के कलेक्शन को देखकर सरप्राइज्ड रह जाते है। धोनी का कलेक्शन सच में इतना अद्भुत है। लोग इसकी सराहना करते नहीं थकते। उन्होंने इस शानदार कलेक्शन को पूर्व टीम। इंडिया के कैप्टन का 'सबसे अजीब' जुनून बताया है। रांची के घर में कार और बाइक की एक झलक दिखाते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया। इस वीडियो में कलेक्शन के साथ फैंस अपने हीरो की एक झलक देखकर भी खुश दिखें जिससे कॉमेंट में भरभर कर प्यार लुटाया है। धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2023( आईपीएल ) के बाद हमेशा की तरह सोशल मीडिया और मीडिया से बचकर पीसफुल लाइफ जीना पसंद करते है।

यहाँ देखे वीडियो :

जहां तक एमएस धोनी का सवाल है, वह फिलहाल अपने घुटने की चोट से उभर रहे हैं। इस साल आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद मुंबई में उन्होंने सर्जरी कराई थी। वह पूरे सीज़न में घुटने की परेशानी के साथ खेले। फिर भी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी बेहतरीन तरीके से किया। धोनी के ही नेतृत्व में सीएसके को पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीतने का अवसर मिला। मुंबई इंडियंस के साथ चेन्नई सुपर किंग्स इस लीग के इतिहास में सबसे सफल टीम बन चुकी है। इसके अलावा, सभी रिपोर्टों के विपरीत, एमएस धोनी ने यह भी कहा था कि वह अपने बॉडी के परफॉर्मेंस के आधार पर अगले आईपीएल सीज़न में भी खेलकर फैंस को एक सरप्राईज देने की कोशिश करेंगे। आपको बता दें कि माही इस साल 7 जुलाई को 42वर्ष के हो गए है। ऐसे में अब यह देखना है कि धोनी आईपीएल के अगले सीजन 2024 में खेल पाते है या नहीं।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story