महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी पर लगाया चोरी का आरोप, साक्षी ने कहा...

भारतीय टीम के पूर्ल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट मैदान से बाहर है और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वह हाल में दिल्ली में थे जिसके बाद मध्यप्रदेश का कान्हा पार्क घूमने गए थे। धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम ऐक्टिव रहते हैं।

Update: 2020-02-01 05:53 GMT

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्ल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट मैदान से बाहर है और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वह हाल में दिल्ली में थे जिसके बाद मध्यप्रदेश का कान्हा पार्क घूमने गए थे। धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम ऐक्टिव रहते हैं, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी एक्टिव हैं और उनके फैंस के लिए फोटो पोस्ट करती रहती हैं।

साक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है जिसमें धोनी उनके बारे में कह रहे हैं कि वह जानबूझकर उनके वीडियो बनाती हैं। धोनी वीडियो में कहते हैं कि तुम यह सब इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ये सब (वीडियो) करती हो, यह चोरी है।



यह भी पढ़ें...TVS ने भारत में लॉन्च की BS6 अपाचे RR310, नए फीचर्स उड़ा देंगे आपके होश

इस पर धोनी की पत्नी साक्षी कहती हैं कि मैं यह सब करती हूं ताकि आपके फॉलोअर मुझसे भी ऐसे ही प्यार करें। मैं भी तो आपका हिस्सा हूं। मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर यही सवाल सब पूछते हैं कि धोनी कहां हैं। हालांकि साक्षी यह सब कहते हुए मुस्कुराती रहती हैं।

साक्षी ने इससे पहले भी एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने पति धोनी को 'स्वीटी-क्यूटी' कहते हुए नजर आ रही थीं।

Full View

यह भी पढ़ें...जयपुर आने का है प्लान तो इन जगहों का ले जायका, भूल जाएंगे फाइव स्टार का स्वाद

गौरतलब है कि धोनी जुलाई-2019 के बाद से कोई क्रिकेट मैच नहीं खेले हैं। हालांकि क्रिकेट मैदान से दूर होने के बावजूद भी उनके फैंस कम नहीं हुए हैं। इस बीच उनके संन्यास को लेकर भी लगातार बातें होती रहती हैं। हाल में उन्हें बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी बाहर कर दिया गया।

Tags:    

Similar News