खेल पुरस्कार: ईशांत समेत इन खिलाड़ियों के लिए हुई अर्जुन पुरस्कार की सिफारिश

आपको बता दें कि 31 साल के ईशांत ने अब तक भारत की तरफ से 97 टेस्ट और 80 एकदिवसीय मैच खेले हैं और उनके नाम पर 400 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं।

Update: 2020-08-18 14:36 GMT
Ishant Sharma

नई दिल्ली: खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए खेल मंत्रालय को खिलाड़ियों के नाम भेज दिए गए हैं। जिसमें अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन समिति ने भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के नाम की घोषणा भी की है। खेल समिति की ओर से अर्जुन पुरस्कार के लिए ईशांत शर्मा सहित 29 खिलाड़ियों के नाम खेल मंत्रालय को भेजे हैं। इन नामों में ईशांत के अलावा पुरुष रिकर्व तीरंदाज अतनु दास, महिला हॉकी खिलाड़ी दीपिका ठाकुर, क्रिकेटर दीपक हुड्डा और टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण के नाम भी शामिल हैं। जिनकी सिफारिश चयन समिति की ओर से की गई है।

ईशांत अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित

इन साभी नामों के बारे में ये जानकारी चयन समिति की बैठक के बाद आधिकारिक सूत्रों द्वारा दी गई। आपको बता दें कि 31 साल के ईशांत ने अब तक भारत की तरफ से 97 टेस्ट और 80 एकदिवसीय मैच खेले हैं और उनके नाम पर 400 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें- बागी BJP विधायक: योगी सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, पढ़ें पूरी खबर

Ishant Sharma

इन नामों के अलावा समिति की ओर से ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक और पूर्व विश्व चैम्पियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू के नामों की भी सिफारिश की गई है। लेकिन इस विषय में अंतिम फैसला खेल मंत्री किरण रिजिजू को लेना है। दरअसल इन दोनों खिलाड़ियों पहले ही खेल के क्षेत्र का सबसे बड़ा पुरस्कार खेल रत्न मिल चुका है।

साक्षी को 2016 में मिला था खेल रत्न

Sakshi Malik

 

ये भी पढ़ें- खुशखबरी: 3 वैक्सीन भारत के पास, एक का शुरू होने जा रहा थर्ड फेज ट्रायल

गौरतलब है कि साक्षी को 2016 में रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था। जबकि मीराबाई ने विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए 2018 भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के साथ यह पुरस्कार हासिल किया था।

Sakshi Malik

ये भी पढ़ें- बुलेट का धमाल: Royal Enfield के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर, आ रही ये बाइक

फिलहाल समिति ने अपना काम कर दिया है। अब इनमें नामों को फइनल करना खेल मंत्रालय का काम है। वहीं इस वर्ष खेल के सबसे बड़े पुरस्कार खेल रत्न के लिए भारत के क्रिकेट में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का चयन हुआ है। रोहित खेल रत्न पाने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। इससे पहले ये पुरस्कार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली को मिल चुका है।

Tags:    

Similar News