PKL Auction 2022: पवन सेहरावत पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, तमिल थलाईवाज ने ₹2.26 करोड़ में खरीदा

PKL Auction 2022: प्रो कबड्डी लीग के नौवें सीजन के नीलामी के पहले दिन पवन सेहरावत सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें तमिल थलाईवाज की टीम ने 2.26 करोड़ की कीमत में अपने टीम में शामिल किया।

Written By :  Aakash Mishra
Update: 2022-08-06 09:45 GMT
Pawan Sehrawat

Pro Kabaddi League 2022: प्रो कबड्डी लीग के सीजन 9 की नीलामी जारी है। 12 टीमें 500 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगाएगी। यह नीलामी दो दिनों में पुरी होगी। नीलामी के पहले दिन शुक्रवार को कई खिलाड़ियों पर खूब धन बरसे। तमिल थलाईवाज की टीम ने रेडर पवन सेहरावत को 2.26 करोड़ की कीमत में खरीदा। जिसके साथ पवन प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले किसी खिलाड़ी को 2 करोड़ से ज्यादा की कीमत नहीं मिली थी। इस बार चार खिलाड़ियों को एक करोड़ से ज्यादा की कीमत मिली है, जो की पिछले बार से दोगुनी है।

नीलामी के पहले दिन 12 टीमों ने कुल 30 खिलाड़ियों को खरीदा। जिसमें चार खिलाड़ियों को एक करोड़ से ज्यादा की कीमत मिली। पहले दिन पवन शेहरावत, गुमान सिंह, विकास कंडोला और फजल अत्राचली को एक करोड़ से ज्यादा की कीमत मिली। गुमान सिंह बी कैटेगरी के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें 1.21 करोड़ की कीमत पर खरीदा गया।

इसके अलावा नीलामी के पहले दिन बेंगलुरु बुल्स ने विकास कंडोला को 1.70 करोड़ की कीमत में अपने टीम में शामिल किया। पवन सेहरावत की नीलामी शुरू होने से पहले तक विकास थोड़ी देर के लिए प्रो कबड्डी लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। हालांकि, अब वह दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी है। प्रदीप नरवाल को लेकर भी काफी चर्चा थी, गुजरात जाइंट्स की टीम ने उन पर 90 लाख का दांव लगाया था। लेकिन अंत में यूपी योद्धा ने फाइनल बिड कार्ड का उपयोग कर उन्हें फिर से अपने साथ जोड़ लिया।

भारत के अलावा ईरानी खिलाड़ियों पर भी जम कर पैसे बरसे। ईरान के फजल अत्राचली को पुणेरी पलटन ने 1.38 करोड़ में खरीदा। फजल पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे डिफेंडर और विदेशी खिलाड़ी बने।

पीकेएल 2022 के पांच सबसे महंगे खिलाड़ी

पवन कुमार सेहरावत: ₹2.26 करोड़ (तमिल थलाइवाज)

विकास कंडोला: ₹1.70 करोड़ (बंगलुरु बुल्स)

फजल अत्राचली: ₹1.38 करोड़ (पुणेरी पलटन)

गुमान सिंह: ₹1.21 करोड़ (तमिल थलाइवाज)

प्रदीप नरवाल: ₹90 लाख (यूपी योद्धा)

Tags:    

Similar News