IND vs NZ Final 2025: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीता
India vs New Zealand Final Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।;
IND vs NZ Final 2025 Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए ये मैच काफी महत्वपूर्ण हैं। भारत हर हाल में इस मैच को जीतकर चैंपियंस लीग अपने नाम करना चाहेगा। वहीं न्यूजीलैंड भी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
IND vs NZ Final 2025: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीता
भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है। रवींद्र जडेजा ने चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
IND vs NZ Final Live Score: अक्षर पटेल हुए आउट
भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अक्षर पटेल के तौर पर भारत को पांचवां झटका लगा है। क्रीज पर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या मौजूद हैं।
IND vs NZ Final Live Score: Virat Kohli आउट
भारत को तगड़ा झटका लगा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना दूसरा विकेट विराट कोहली के तौर पर खो दिया है। क्रीज पर अब रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर मौजूद हैं।
IND vs NZ Final Live Score: Shubman Gill आउट
भारत को पहला झटका लगा है। भारत 105 के स्कोर पर अपना पहला विकेट खो दिया है। शुभमन गिल आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा और विराट कोहली मौजूद हैं। भारत का स्कोर 19 ओवर के बाद 106/1 है।
IND vs NZ Final Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार
भारतीय टीम इस वक्त मजबूत स्थिति में है। भारत 100 का स्कोर पार कर चुका है बिना विकेट खोए। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs NZ Final Live Score: रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया है। रोहित शर्मा ने 41 गेंद पर 50 रन बनाकर अभी क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs NZ Final Live Score: मजबूत स्थिति में भारत
भारत इस वक्त मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं और तूफानी पारी खेल रहे हैं।
IND vs NZ Final Live Score: अच्छे लय में रोहित शर्मा
भारतीय पारी शुरू हो गई है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अच्छे लय में नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की है।
IND vs NZ Final Live Score: भारत को मिली चौथी सफलता
भारत को चौथी सफलता मिल गई है। Tom Latham आउट हो गए हैं। रवींद्र जडेजा ने Tom Latham को आउट कर पवेलियन लौटा दिया है।
IND vs NZ Final Live Score: केन विलियमसन Out
भारत को तीसरा विकेट मिला है। केन विलियमसन को कुलदीप यादव ने आउट कर पवेलियन भेज दिया है।