IPL 2025: Rishabh Pant क्या छोड़ देंगे Delhi Capitals का साथ, खिलाड़ी ने पोस्ट की शेयर

IPL 2025 Rishabh Pant: आईपीएल 2025 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। वहीं इस लीग के शुरू होने से पहले ही कई खबरें बाहर आ रही हैं। ऐसे में ऋषभ पंत को लेकर भी कई खबरें बाहर आ रही हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-10-14 15:19 IST

Rishabh Pant, Cricket, Sports, Rishabh Pant IPL 2024, IPL 2024

IPL 2025 Rishabh Pant: आईपीएल 2025 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। वहीं इस लीग के शुरू होने से पहले ही कई खबरें बाहर आ रही हैं। ऐसे में ऋषभ पंत को लेकर भी कई खबरें बाहर आ रही हैं। भारतीय टीम के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं। हाल ही में पंत ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस की बेचैनी बढ़ा दी है। पंत ने आईपीएल मेगा नीलामी में जाने की ओर इशारा किया है। 

Rishabh Pant क्या छोड़ देंगे Delhi Capitals का साथ

ऋषभ पंत 2025 में होने वाले आईपीएल से पहले सुर्खियों में हैं। पंत मेगा नीलामी (IPL Mega Austion 2025) से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का साथ छोड़ सकते हैं। बता दें कि, पंत की एक पोस्ट के बाद इंटरनेट पर सनसनी फैल गई है। पंत आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे और उनका फ्रैंचाइजी द्वारा रिटेन किया जाना लगभग माना जा रहा है। लेकिन पंत के सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस को कन्फ्यूजन में डाल दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि पंत ने अपने पोस्ट में नीलामी की चर्चा की है। जिसके बाद से ये कयास लगाया जा रहा है कि, पंत 2025 सीजन के लिए नीलामी में जाएंगे, जहां कई प्रमुख टीमों की नजरें उनपर होंगी।


बता दें कि, ऋषभ पंत ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस से पूछा कि, “अगर मैं नीलामी में जाता हूं, तो क्या मुझे बेचा जाएगा या नहीं और हां तो कितने में?” पंत की इस पोस्ट पर फैंस ने तुरंत प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी और उनमें से कई ने भविष्यवाणी की कि अगर पंत नीलामी पूल में प्रवेश करते हैं तो उन्हें काफी बड़ी रकम मिल सकती है। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के फैंस काफी परेशान हो गए। बता दें कि, ऋषभ पंत ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए वापसी की। दिसंबर 2022 में हुई जानलेवा कार दुर्घटना के बाद पंत ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय रेड-बॉल सीरीज खेली।  


Tags:    

Similar News