रोहित शर्मा को लेकर गौतम गंभीर ने कही ऐसी बात, टीम इंडिया में मची खलबली

गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि, 'अब अगर रोहित शर्मा हिंदुस्तान के कप्तान नहीं बने तो यह हिंदुस्तान का दुर्भाग्य है। गंभीर ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी पांच बार IPL की ट्रोफी जीतता है तो आप क्या कहेंगे।''

Update: 2020-11-11 03:58 GMT
रोहित शर्मा को लेकर गौतम गंभीर ने कही ऐसी बात, टीम इंडिया में मची खलबली

नई दिल्ली: मंगलवार को IPL 2020 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। रोहित की कप्तानी में MI की टीम ने एक बार फिर ट्रोफी जित लिया। इसके बाद गौतम गंभीर का मानना है कि सीमित ओवरों के प्रारूप में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित को अब कप्तान बनाने का समय आ रहा है।

ये भी पढ़ें: पत्नी से छेड़खानी पर पति को आया गुस्सा, युवक का सिर कर दिया कलम

तारीफ पर तारीफ

गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि, 'अब अगर रोहित शर्मा हिंदुस्तान के कप्तान नहीं बने तो यह हिंदुस्तान का दुर्भाग्य है। गंभीर ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी पांच बार IPL की ट्रोफी जीतता है तो आप क्या कहेंगे। अगर गंभीर ने कहा कि एक कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितनी अच्छी उसकी टीम होती है, इस बात में कोई संदेह नहीं लेकिन आखिर एक कप्तान को परखने का क्या पैमाना होता है।

टी20 क्रिकेट की कप्तानी नहीं मिलती तो यह शर्मानक...

आगे गौतम गंभीर ने कहा कि आपको किसी को परखने का पैमाना एक ही रखना होगा। अगर हम धोनी को भारत का सबसे सफल कप्तान कहते हैं, जो कि वह हैं, तो वह इसी आधार पर कहते हैं कि उन्होंने दो वर्ल्ड कप जीते हैं और दो आईपीएल जीते हैं। उन्होंने कहा कि रोहित ने पांच बार IPL जीता है। तो अगर आगे जाकर उन्हें वाइट बॉल की कप्तानी या टी20 क्रिकेट की कप्तानी नहीं मिलती तो यह शर्मानक है। क्योंकि इससे ज्यादा रोहित शर्मा कुछ नहीं कर सकते। वह सिर्फ जिस टीम की कप्तानी कर रहे हैं उसे जीत दिला सकते हैं।

साथ ही गौतम गंभीर ने ये भी कहा कि विराट कोहली खराब कप्तान नहीं हैं लेकिन विराट और रोहित को एक ही मंच मिला है वहां रोहित ने खुद को बेहतर साबित किया है।

ये भी पढ़ें: रानू मंडल फिर चर्चा में: मिला नया काम, इनकी फिल्म में गाएंगी गाना

Tags:    

Similar News