Rohit Sharma: ना Dhoni, ना Ponting, ना Kohli, रोहित शर्मा ने बनाया खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले कप्तान

Rohit Sharma Records: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर सवाल उठते रहते हैं। तो कभी भारतीय कप्तान अपने फिटनेस के कारण ट्रोल होते हैं।;

By :  Anupma Raj
Update:2025-03-05 13:59 IST

Rohit sharma (Credit: Social Media)

Rohit Sharma Records: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। तो कभी भारतीय कप्तान अपने फिटनेस के कारण ट्रोल होते हैं। तो कभी कभी आलोचकों को जवाब देते हुए रोहित शर्मा अपने नाम बड़े से बड़े रिकॉर्ड्स कर लेते हैं। एक बार फिर रोहित शर्मा ने अपने नाम खास रिकॉर्ड किया है जो आज तक किसी भी कप्तान के नाम नहीं है।

Rohit Sharma ने बनाया खास रिकॉर्ड: 

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में अपने नाम खास रिकॉर्ड कर लिया है। एक ऐसा रिकॉर्ड जो अब तक ना तो महेंद्र सिंह धोनी के नाम है और ना ही विराट कोहली के नाम है।


रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंच गया है। फाइनल में जाने के लिए भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में 4 विकेट से हराया और ऑस्ट्रेलिया से पुराना बदला भी लिया। ऑस्ट्रेलिया ने ही साल 2023 के वनडे विश्व कप फाइनल में भारत को हराया था जिसे भारतीय फैंस भूले नहीं थे। अब इस बीच भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचते ही कप्तान रोहित शर्मा के नाम भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हो गई है।

रोहित शर्मा ICC के सभी चार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था। साल 2023 में ही भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप का फाइनल भी खेला था।

साल 2024 में भारतीय टीम टी-20 विश्व कप की विजेता बनी थी और रोहित शर्मा ही इस टीम के कप्तान रहे थे। बता दें कि, भारतीय टीम ने साल 2007 के बाद पहली बार टी-20 विश्व कप जीती थी। अब 2025 में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलने के लिए भी रोहित शर्मा की कप्तानी में तैयार है। अब रोहित शर्मा और भारतीय फैंस को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का इंतजार है। 

Tags:    

Similar News