इस दिग्गज खिलाड़ी का निधन, खेल जगत में छाई शोक की लहर

खेल जगत को आज एक बड़ा झटका लगा है। जिससे पूरे खेल जगत में शोक की लहर है। पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का निधन हो गया है।

Update: 2020-03-01 12:13 GMT

नई दिल्ली: खेल जगत को आज एक बड़ा झटका लगा है। जिससे पूरे खेल जगत में शोक की लहर है। पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का निधन हो गया है। हॉकी इंडिया द्वारा आज यह जानकारी दी गई। पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर 77 साल के थे। वो 1968 में ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके थे। हॉकी इंडिया ने ट्वीट किया कि हमें अपने पूर्व हॉकी खिलाड़ी और ओलिंपिक पदक विजेता टीम के सदस्य रहे बलबीर सिंह खुल्लर की मौत का दुख है।

गोल्ड मेडलिस्ट थे

ये भी पढ़ें- इमरान पर आफत! अब इस ‘वायरस’ से पाकिस्तान की हालत खराब

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की याचिका की खारिज़

हॉकी इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया, हम उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। इस दुख के समय में हॉकी इंडिया की ओर से हमारी प्रार्थनाएं बलबीर सिंह खुल्लर और उनके मित्रों के साथ हैं। पंजाब के जालंधर जिले के संसारपुर में जन्में बलबीर ने 1963 में फ्रांस के लियोन में भारत की ओर से पदार्पण किया था। उन्होंने भारतीय टीम में इनसाइड फॉरवर्ड के रूप में प्रतिष्ठा हासिल की। उन्होंने बेल्जियम, इंग्लैंड, नेदरलैंड और पश्चिम जर्मनी जैसे देशों का दौरा किया। बलबीर 1966 में बैंकाक एशियाई खेलों में स्वर्ण और 1968 में मैक्सिको में हुए ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।

Tags:    

Similar News