फ्रेंच ओपन जीत भारत के सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, क्वार्टर फाइनल में किया था उलटफेर

French Open 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में परचम लहराने के बाद बैडमिंटन में एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों ने अपन जलवा दिखाया है। रविवार को फ्रेंच ओपन 2022 के पुरुष डबल फाइनल में भारत के सात्विक-चिराग की जोड़ी ने खिताब जीतकर देश का मान बढ़ाया है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-10-31 04:04 GMT

French Open 2022

French Open 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में परचम लहराने के बाद बैडमिंटन में एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों ने अपन जलवा दिखाया है। रविवार को फ्रेंच ओपन 2022 के पुरुष डबल फाइनल में भारत के सात्विक-चिराग की जोड़ी ने खिताब जीतकर देश का मान बढ़ाया है। सात्विक-चिराग की स्टार जोड़ी का यह 11वां खिताब है। फ्रेंच ओपन 2022 के पुरुष डबल फाइनल में भारतीय जोड़ी का मुकाबला ताइवान जोड़ी के साथ हुआ। जिसमें भारत के सात्विक-चिराग ने इस मुअकबले को एकतरफा अपने नाम किया। ताइवान के लू चिंग-याओ/यांग पो हान को हराकर सात्विक-चिराग ने बैडमिंटन फ्रेंच ओपन पुरुष डबल जीत लिया है।

सिर्फ 48 मिनट ही चला फाइनल मुकाबला:

भारत के सात्विक-चिराग ने इस मुकाबले में शुरुआत से ही अपनी पकड़ मजबूत बना ली थी। ताइवान के लू चिंग-याओ/यांग पो हान भारत के खिलाड़ियों का सिर्फ 48 मिनट तक ही सामना कर पाए। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया। दोनों की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन 21-13, 21-19 करते हुए यह खिताब जीता है। पूरे मैच में विपक्षी खिलाड़ी सात्विक और चिराग की जोड़ी को टक्कर नहीं दे पाए। इससे पहले सात्विक और चिराग ने शुक्रवार को पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन और जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी की दुनिया की नंबर एक जोड़ी को हराया था।

2019 में ख़िताब से चूक गई थी ये जोड़ी:

बता दें सात्विक और चिराग इस समय दुनिया की आठवीं सबसे बेहतरीन जोड़ी है। पिछली बार हुए इस टूर्नामेंट में यह जोड़ी खिताब से चूक गई थी। 2019 में फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट में सात्विक और चिराग की जोड़ी उपविजेता रही थी। उनका फाइनल में इंडोनेशियाई जोड़ी मार्कस फर्नाल्डी गिदोन और केविन संजय सुकामुल्जो से सामना हुआ था। उस मुकाबले में कड़ी टक्कर देने के बावजूद दोनों को हार का सामना करना पड़ा। फिर कोरोना के चलते इस टूर्नामेंट का आयोजन दो साल नहीं हुआ। सात्विक और चिराग की जोड़ी से पहले फ्रेंच ओपन खिताब भारत के लिए 1983 में पार्थो गांगुली और विक्रम सिंह पुरुष युगल जोड़ी ने जीता था।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बधाई:

फ्रेंच ओपन में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय जोड़ी की जीत पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बधाई दी है। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "भारतीय बैडमिंटन पुरुष युगल जोड़ी सात्विसाईराज और चिराग शेट्टी को 2022 फ्रेंच ओपन जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। यह पहली भारतीय जोड़ी है, जिसने कोई बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 का खिताब जीता है। शानदार!"

Tags:    

Similar News