ना ना करते भी 10 IPL.., Dhoni को लेकर ये क्या कह गए Shahrukh Khan

Shahrukh Khan on Dhoni IPL Career: आईपीएल 2025 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस लीग से पहले ही खिलाड़ियों के रिटेन को लेकर खबरें आ रही हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-09-30 11:00 IST

Shahrukh Khan, MS Dhoni, Bollywood, Entertainment, Cricket, Sports, Shahrukh Khan on Dhoni IPL Career

Shahrukh Khan on Dhoni IPL Career: आईपीएल 2025 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस लीग से पहले ही खिलाड़ियों के रिटेन को लेकर खबरें आ रही हैं। वहीं इस बीच बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Dhoni को लेकर Shahrukh Khan का बड़ा बयान

दरअसल एक अवॉर्ड शो में शाहरुख खान ने करन जोहर से कहा कि, "दिग्गजों की एक खास बात यही होती है कि, उन्हें मालूम होता है कब रुक जाना है और कब रिटायर होना है। जैसे हमारे महान सचिन तेंदुलकर, महान फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री और महान टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर हैं। वो सब जानते थे कि उन्हें कब अपने करियर को अलविदा कह देना है। जिसके बाद करन जोहर ने शाहरुख से कहा कि, वो भी अब दिग्गजों में शामिल हो गए हैं, तो अब रिटायर क्यों नहीं हो जाते हैं।


जिसके जवाब में शाहरुख खान ने एमएस धोनी के साथ अपनी तुलना करते हुए कहा कि, "मैं असल में एक दूसरे किस्म का दिग्गज हूं। मैं और धोनी एक अलग किस्म के ही लीजेंड हैं। ना-ना करके भी 10 बार IPL खेल जाते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, धोनी ने साल 2019 में अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) और CSK का साथ भी जल्द छोड़ सकते हैं। 

वहीं आईपीएल 2025 में धोनी बतौर खिलाड़ी भाग लेंगे या नहीं ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। हालांकि बीसीसीआई ने अब 6 रिटेन खिलाड़ियों का नया नियम को लागू कर दिया है, जिससे सीएसके के लिए राह जरूर आसान कर दी है। ऐसे में पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि, धोनी अगले साल भी आईपीएल में भाग लें सकते हैं।   

Tags:    

Similar News