Shikhar Dhawan New Car: शिखर धवन ने खरीदी ये जबरदस्त कार, कीमत जानकार उड़ जाएंगे आपके होश!

Shikhar Dhawan New Car: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। पिछले काफी समय से वो टीम इंडिया में जगह नहीं बना पा रहे हैं। इस समय वो अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के अंतिम पड़ाव में हैं। लेकिन आईपीएल में उनका जलवा पहले जैसा ही बरक़रार हैं।

Update: 2023-06-24 11:24 GMT
Shikhar Dhawan New Car (Pic Credit: Google Image)

Shikhar Dhawan New Car: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। पिछले काफी समय से वो टीम इंडिया में जगह नहीं बना पा रहे हैं। इस समय वो अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के अंतिम पड़ाव में हैं। लेकिन आईपीएल में उनका जलवा पहले जैसा ही बरक़रार हैं। शिखर धवन अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी जाने जाते हैं। कभी उनका डांस का वीडियो धमाल मचाता हैं तो कभी वो साथी खिलाड़ियों के साथ मज़ाक करते हैं। लेकिन अब एक बार फिर वो सुर्ख़ियों में इसके पीछे की वजह उनकी नई कार हैं जो उन्होंने हाल ही में खरीदी हैं।

शिखर धवन ने खरीदी ये जबरदस्त कार:

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन आईपीएल के बाद से मौज-मस्ती में लगे हुए हैं। इसी दौरान उन्होंने अपने गैराज में एक नई कार और शामिल कर ली। इस बार धवन ने अपनी सबसे पसंदीदा कार को ख़रीदा हैं। जिसकी कीमत और खासियत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। धवन ने हाल ही में रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी कार को ख़रीदा हैं। उनकी इसकी के साथ फोटो खूब वायरल हो रही हैं। शिखर धवन के कार कलेक्शन में पहले से मर्सिडीज बेंज GL class और BMW M-8 शामिल है।

3 करोड़ से शुरू होती कार की कीमत:

बता दें शिखर धवन ने जो कार खरीदी हैं उसकी भारत में प्राइस 3 करोड़ रूपये से शुरू होती हैं। लेकिन उन्होंने जो मॉडल खरीदा हैं उसकी कीमत 3.5 करोड़ से अधिक हैं। इस आलिशान कार में काफी फीचर्स हैं। बता दें धवन ने जो कार खरीदी हैं उसकी हाई स्पीड आपके होश उड़ा देगी। रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी कार की स्पीड 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 4.6 सेकंड में पहुंच जाती है। जबकि इसकी हाई स्पीड 250 किमी प्रति घंटे तक सीमित है।

विंडीज दौरे पर नहीं मिली टीम में जगह:

बता दें शिखर धवन को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली हैं। फिलहाल उनका टीम में चयन होता दिखाई नहीं दे रहा हैं। हाल ही में उन्होंने आईपीएल में जबरदस्त बल्लेबाज़ी की थी। लेकिन इसके बाद चोट के कारण कई मैचों से बाहर भी होना पड़ा था। भले ही टीम इंडिया में अब उनको जगह न मिले धवन अपनी लाइफस्टाइल में कोई कमी नहीं आने देते हैं।

Tags:    

Similar News