Shikhar Dhawan in IPL 2023: पंजाब के खिलाफ बल्लेबाजी में कैप्टन ने बनाया नया रिकॉर्ड

Shikhar Dhawan in IPL 2023: पंजाब के कैप्टन शिखर धवन ने कोलकता के खिलाफ 47 गेंदों पर 57 रनों का नाबाद प्रदर्शन दिया। कठिन पिच पर अर्धशतक का नया रिकार्ड अपने नाम किया।

Update: 2023-05-08 22:42 GMT
Pic Credit - IPL 2023 (Social Media)

Shikhar Dhawan in IPL Record: IPL 2023 के सीज़न का 53 वां मैच पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के लिए रिकॉर्ड बनाने वाला था। आईपीएल 2023 में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया है। केकेआर के खिलाफ ईडेन गार्डेन्स की कठिन पिच पर 47 गेंदों में 57 रनों की पारी 121.27 की स्ट्राइक रेट से खेली। धवन की इस पारी में 9 चौके और एक छक्का शामिल था। धवन ने इस पचासा के साथ आईपीएल में अपने 50 अर्धशतक का रिकॉर्ड पूरा कर लिया है। शिखर धवन इस वर्ष के लीग में दो शतक भी लगा चुके हैं। यानी यह उनका 52वां फिफ्टी प्लस का स्कोर साबित हुआ है।

शिखर धवन आईपीएल में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन चुके है। उनसे पहले डेविड वॉर्नर और विराट कोहली ने भी इस रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर लिया है। वॉर्नर के नाम सबसे ज्यादा 59 और विराट के नाम 50 आईपीएल अर्धशतक का श्रेय है। शिखर धवन ने अपने 214वें मैच में अर्द्धशतक की पारी में यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह इस लीग के इतिहास में विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। उनके नाम 6593 रन दर्ज हैं। इसके साथ बतौर कैप्टेन भी धवन ने 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिस्ट में शामिल हो चुके है।

शिखर धवन की टाटा आईपीएल 2023 में प्रदर्शन देखे तो वह अभी तक 8 मैच खेल चुके हैं। तीन मैचों में इंजरी के कारण बीच में मैच से बाहर होना पड़ा था। उन्होंने अभी तक आठ पारियों में 349 रन बनाए हैं। उनका औसत 58 से अधिक और स्ट्राइक रेट 143 से अधिक रहा है। इस सीजन उन्होंने तीन पचासे भी जड़े हैं। 99 रन की पारी खेलते हुए शतक से चूक गए यह इस सीजन में धवन का हाईएस्ट स्कोर रहा है।

IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले जाबाज खिलाड़ी

डेविड वॉर्नर- 59

विराट कोहली- 50

शिखर धवन- 50

रोहित शर्मा- 41

एबी डिविलियर्स- 40

Tags:    

Similar News