Sourav Ganguly Ind-Pak Match: भारत बनाम पाक मैच को लेकर ये क्या कह गए सौरभ गांगुली

Sourav Ganguly Ind-Pak Match: भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर सौरभ गांगुली ने बड़ा बयान दिया है।

By :  Anupma Raj
Update:2025-04-27 16:13 IST

Sourav Ganguly India Pakistan Match (Credit: Social Media)

Sourav Ganguly Reaction On India Pakistan Match: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और पूर्व BCCI सचिव सौरव गांगुली ने हाल ही में भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है। दादा ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर अपनी राय रखी है। सौरव गांगुली ने पहलगाम अटैक पर अपनी राय दी है और भड़ास निकाला है।


सौरव गांगुली ने दी भारत-पाक क्रिकेट संबंध तोड़ने की राय (Sourav Ganguly Reaction On India Pakistan Match): 

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों के जवाब में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। पहलगाम आतंकवादी हमले पर सौरव गांगुली का कहना है कि, भारत को पाकिस्तान से क्रिकेट संबंध तोड़ लेने चाहिए। इस पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने चाहिए।

कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि, 100 प्रतिशत, करवाई करना चाहिए, ऐसा किया जाना चाहिए। सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है। ये कोई मजाक वाली बात नहीं है कि ऐसी चीजें हर साल होती हैं। आतंकवाद को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

ICC इवेंट में होता आमना-सामना

बता दें कि पिछले कुछ सालों में भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट ही खेले गए हैं, जैसे टी-20 और 50 ओवर के विश्व कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) आदि।

वहीं दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण भारत ने 2008 के बाद से पाकिस्तान का दौरा भी नहीं किया है। चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर कई बार विवाद भी हुए। 

हाल ही में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारत ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था। जिसके बाद हाइब्रिड मॉडल के तहत टूर्नामेंट हुई थी, जिसमें भारत के मैचों को दुबई में स्थानांतरित कर दिया गया था। जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। ऐसे में अब दोनों देशों के बीच कोई भी मैच नहीं कराने की मांग तेज है।  

Tags:    

Similar News