टी-20 वर्ल्ड कप का पहला राउंड खत्म, इन चार टीमों ने किया सुपर 12 में प्रवेश, देखें पूरी लिस्ट

T20 World Cup 2022: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 16 अक्टूबर से हो चुका है। इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया हो रहा है। शुक्रवार को टी20 विश्व कप का पहला राउंड खत्म हो गया। इसके साथ ही सुपर 12 के लिए चार टीमों ने प्रवेश किया।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-10-21 16:37 GMT

T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 16 अक्टूबर से हो चुका है। इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया हो रहा है। शुक्रवार को टी20 विश्व कप का पहला राउंड खत्म हो गया। इसके साथ ही सुपर 12 के लिए चार टीमों ने प्रवेश किया। ग्रुप ए से श्रीलंका और नीदरलैंड्स ने अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। वहीं ग्रुप बी से आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीम जगह बनाने में कामयाब हो गई। जबकि दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज पहले राउंड में ही बाहर हो गई। चलिए डालते हैं अब सुपर 12 के दोनों ग्रुप पर एक नज़र...

इन चार टीमों ने किया सुपर 12 में प्रवेश:

बता दें गुरुवार को ग्रुप ए से श्रीलंका ने नीदरलैंड को हराकर सुपर 12 में जगह पक्की की थी। वहीं नामीबिया पर यूएई की जीत से नीदरलैंड्स ने अगले राउंड में प्रवेश किया। श्रीलंका ने जहां पहले ग्रुप में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के ग्रुप में जगह बनाई है, वहीं नीदरलैंड भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका वाले दूसरे ग्रुप में पहुंची है। वहीं दूसरी तरफ ग्रुप बी से आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीम जगह बनाने में सफल हुई। आयरलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, अफगानस्तिान और इंग्लैंड के साथ सुपर-12 के ग्रुप-एक में जगह बनाई है। वहीं जिम्बाब्वे ने भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के साथ सुपर-12 के दूसरे ग्रुप में स्थान पक्का किया।

सुपर-12 में की टीमों की लिस्ट:

ग्रुप एक-

ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड

न्यूजीलैंड

श्रीलंका

अफगानिस्तान

आयरलैंड

ग्रुप दो-

भारत

पाकिस्तान

साउथ अफ्रीका

जिम्बाब्वे

नीदरलैंड्स

बांग्लादेश

टी20 वर्ल्ड कप के कुल तीन चरण:

बता दें ऑस्ट्रेलिया में शुरु हुए टी20 वर्ल्ड कप इस बार तीन चरणों में खेला जा रहा है। क्वालीफायर राउंड 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक खेला गया। अब इसके बाद 22 अक्टूबर से 6 नवंबर तक सुपर-12 के मुकाबले खेले जाएंगे। जिसके बाद ग्रुप एक (6 टीम) और ग्रुप दो (6 टीम) से टॉप की दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। वहीं 13 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 

दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर:

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दो बार की टी-20 वर्ल्ड कप विजेता वेस्टइंडीज टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। शुक्रवार को खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में विंडीज टीम को आयरलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। इसके साथ आयरलैंड की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं वेस्टइंडीज की टीम का एक बार फिर यह खिताब अपने नाम करने का सपना टूट गया।

Tags:    

Similar News