टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा- शिखर पर बने रहना है चुनौती से भरा

Update: 2016-11-06 04:11 GMT

लखनऊः भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा कि वह आज जो कुछ भी हैं वह उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एकल में वह भले ही अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही, लेकिन डबल्स में उनका प्रदर्शन अच्छा है। विश्व की पहली वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने कहा कि शिखर पर बने रहना चुनौतीयों से भरा है। इसके लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है।

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने यह बात शनिवार को सहारा शहर में कहीं। बता दें कि सानिया सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन सुब्रत राय को अपनी बहन की शादी का निमंत्रण देने आई थीं। उनके साथ उनकी मां नसीमा मिर्जा भी आईं थी।

आगे की स्लाइड में पढ़ें क्या कहा टेनिस स्टार सानिया ने?

-जिंदगी के हर पहलू के लिए खेल जरूरी है। इसे अनिवार्य रूप से वरीयता दी जानी चाहिए।

-हार और जीत तो खेल का हिस्सा है, जरूरी नहीं की खेल से हमेशा बुलंदी ही हासिल होे।

-खेल से प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक भावना विकसित होती है।

-इसलिए खेल को लेकर अपना नजरिया बदलना चाहिए, ताकि इससे हम अपने जीवन को निखारने की कला हासिल कर सकें।

-देश की आन और शान के लिए जीतना जरूरी हो जाता है, लेकिन मुझे अफसोस है कि मैं रियो में देश को पदक नहीं दिला सकी।

-सहारा इंडिया परिवार ने खेलों में काफी योगदान किया है, जो कि सराहनीय है।

-लखनऊ शानदार शहर है, मुझे यहां आना अच्छा लगता है।

Tags:    

Similar News