Tokyo Olympics Day 8 Live Updates: खुशखबरी! सेमीफाइनल में पहुंची बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, हॉकी में भी जीता भारत

Tokyo Olympics Day 8 Live Updates: टोक्यो ओलंपिक का आज 8वां दिन है। आज भारत को तीन भारतीय महिला खिलाड़ियों से मेडल मिलने की उम्मीद है।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-07-30 00:55 GMT

पीवी सिंधु (फोटो- @SportsgramIndia ट्विटर)

Tokyo Olympics Day 8 Live Updates: टोक्यो ओलंपिक का आज 8वां दिन (Tokyo Olympics Day 8) है। आज भारत को तीन भारतीय महिला खिलाड़ियों से मेडल मिलने की उम्मीद है, वे तीन महिला खिलाड़ी है- मनु भाकर (Manu Bhaker), बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) और पीवी सिंधु (P. V. Sindhu)। इसके अलावा आज ओलंपिक खेल (Aaj Ka Tokyo Olympics Games) में भारत गोल्फ (Golf), एथलेटिक्स (Athletics) जैसे कई खेले में हिस्सा लेगा।


Live Updates
2021-07-30 11:24 GMT

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने पूल ए के अपने आखिरी मैच में जापान को 5-3 से मात दिया है। भारतीय हॉकी टीम की ये चौथी जीत है। 

2021-07-30 11:21 GMT



2021-07-30 11:20 GMT



2021-07-30 11:10 GMT

भारतीय हॉकी टीम ने अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है। 56वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और गुरजंत ने इसे गोल में तब्दील किया है। गुरजंत का यह दूसरा गोल है। इस के साथ भारत 5-2 से आगे।

2021-07-30 10:59 GMT

भारत की हॉकी टीम ने इस मैच में चौथा गोल किया। 51वें मिनट में नीलकंठ ने ये गोल किया। जबकि भारत जापान से 4-2 से आगे चल रहा है।

2021-07-30 10:56 GMT



2021-07-30 10:48 GMT

तीन क्वार्टर के बाद टीम इंडिया 3-2 से आगे चल रही है।  इस क्वार्टर के खत्म होने के कुछ समय पहले ही भारत ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया हरमनप्रीत ने। हालांकि इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके हैं। इसके बाद भारत ने एक और पेनल्टी कॉर्नर की मांग की जो नकार दी गई है।

2021-07-30 10:42 GMT

जापान ने 31वें मिनट में गोल लगा कर भारत की बराबरी की, लेकिन भारत की हॉकी टीम ने एक बार फिर बढ़त हासिल कर ली है। भारत की ओस से तीसरा गोल शमशेर ने किया हैं। तीसरा क्वार्टर समाप्त होने में 6.40 मिनट बचा है। भारत 3-2 से आगे चल रहा है।

2021-07-30 10:38 GMT

2021-07-30 10:35 GMT



Tags:    

Similar News