साइकिल से दुनिया नापने वाली सबसे तेज एशियाई महिला बनीं वेदांगी कुलकर्णी 

हौसले उड़ान के हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती है। वेदांगी कुलकर्णी ने साइकिल से दुनिया का सबसे तेज चक्कर लगा कर इस सिद्ध कर दिया।साइकिल से 159 दिनों में 29 हजार किलोमीटर सफर तय कर कोलकाता पहुंची पुणे की वेदांगी कुलकर्णी दुनिया का चक्कर लगाने वालीं सबसे तेज एशियाई महिला बन गई हैं।

Update: 2018-12-27 07:01 GMT

हौसले उड़ान के हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती है। वेदांगी कुलकर्णी ने साइकिल से दुनिया का सबसे तेज चक्कर लगा कर इस सिद्ध कर दिया।साइकिल से 159 दिनों में 29 हजार किलोमीटर सफर तय कर कोलकाता पहुंची पुणे की वेदांगी कुलकर्णी दुनिया का चक्कर लगाने वालीं सबसे तेज एशियाई महिला बन गई हैं। बता दें कि वेदंगाी ब्रिटेन के बॉउर्नेमाउथ यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की स्टूडेंट हैं। वेदंगी ने बताया कि इस सफर के लिए उन्होंने दो साल पहले ही तैयारी शुरू की थी।

यह भी पढ़ें.....मालदीव के बीच पर आलिया ने की साइकिलिंग, शेयर की इंस्टाग्राम पर फोटोज

अपने इस सफर में वेदांगी ने हर दिन करीब 300 किलोमीटर साइकिलिंग करके ये रिकॉर्ड बनाया है। बता दें वेदांगी का ये सफर ऑस्ट्रेलिया के पर्थ से शुरू हुआ था।

यह भी पढ़ें.....दिव्यांगता नहीं बनी बाधा ‘उड़नपरी’ बनने में, लगाया स्वर्ण पदकों का ढ़ेर, पढ़ें पूरी कहानी

खतरों भरा सफर

बता दें कि इस रिकॉर्ड को पूरा करने के वेदांगी ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में वापस भी जाएंगी। वेदंगी का ये सफर आसान नहीं था। बतौर वेदांगी कनाडा में उनके पीछे एक भालू पड़ गया था। वहीं रूस में बर्फ से घिरी जगहों पर उन्हें कई रातें अकेले बितानी पड़ीं। इसके साथ की स्पेन में तो उनके साथ चाकू की नोंक पर लूटपाट भी हुई।

यह भी पढ़ें.....105 साल के इस बुजुर्ग ने एक घंटे में चलाई 23 Km साइकिल, बनाया विश्व रिकॉर्ड

इन रास्तों से गुजरी

29 हजार किलोमीटर सफर तय करने के लिए वेदांगी को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, आइसलैंड, पुर्तगाल, स्पेन, फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी, डेनमार्क, स्वीडन, फिनलैंड और रूस से होकर गुजरना पड़ा।

यह भी पढ़ें......Bawri से भारत भ्रमण पर निकला UP का छोरा, बनाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

ब्रिटेन की जेनी ग्राहम (38) के नाम महिलाओं के बीच सबसे कम दिनों में साइकिल से चक्कर लगाने का रिकार्ड है जिन्होंने इसके लिए 124 दिन का समय लिया था। यह रिकार्ड पिछले रिकार्ड से तीन सप्ताह कम था।

Tags:    

Similar News