Vinesh Phogat: विनेश फोगाट के पति सोमवीर ने आखिरकार तोड़ी अपनी चुप्पी, भारतीय कुश्ती महासंघ पर लगाया गंभीर आरोप

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट मामले को लेकर कईं दिनों से चुप्पी साधे रहे उनके पति सोमवीर राठी ने विनेश के भारत लौटते ही तोड़ी अपनी चुप्पी

Report :  Kalpesh Kalal
Update: 2024-08-18 02:23 GMT

Vinesh Phogat (Source_Social Media)

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक में भारत की स्टार महिला कुश्ती पहलवान विनेश फोगाट पिछले कईं दिनों से सबसे ज्यादा चर्चित चेहरा है। विनेश फोगाट को जब से पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम वेट कैटेगरी में अयोग्य घोषित किया गया है, इसके बाद से हमारे पूरे देश से एक से एक प्रतिक्रिया देखने को मिली। भारतीय फैंस में जबरदस्त निराशा का माहौल देखा गया। भारत ही नहीं विनेश फोगाट के मामले को लेकर तो विदेश से भी प्रतिक्रियाएं सामने आयी।

विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी की टूटी चुप्पी

विनेश फोगाट के डिसक्वालीफिकेशन के बाद से चारों ओर से जबरदस्त गुस्सा और रिएक्शन सामने आए, लेकिन उनके पति सोमवीर राठी ने विनेश के मामले को लेकर कुछ भी नहीं बोला। हर कोई बोलता रहा, लेकिन विनेश के पति पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए थे। आखिरकार सोमवीर राठी की चुप्पी टूट ही गई। जैसे ही उनकी पत्नी विनेश फोगाट ने भारत की जमीं पर अपना कदम रखा, इसके साथ ही सोमवीर की चुप्पी टूटी और उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ पर बड़ा गंभीर आरोप लगा दिया।

विनेश के भारत आते ही उनके पति सोमवीर कुश्ती महासंघ पर बरसे

विनेश फोगाट के भारत लौटने के बाद उनके पति सोमवीर फोगाट को इंडिया टूडे ने एक सवाल पूछा कि, क्या विनेश फोगाट ने फाइनल मैच में अयोग्य घोषित होने के चलते संन्यास लिया है। और विनेश फोगाट अपने इस फैसले को क्या बदलेंगी, इसकी कितनी संभावना है? इस पर सोमवीर ने कहा कि, वो अभी संन्यास के फैसले को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कह पाएंगे। लेकिन साथ ही सोमवीर राठी ने भारतीय ओलंपिक संघ पर बहुत बड़ा आरोप लगा दिया।

सोमवीर राठी ने कहा- विनेश के साथ नहीं खड़ा है भारतीय कुश्ती संघ

सोमवीर राठी ने इंडिया टूडे के साथ हुई इस बातचीत के दौरान कहा कि, "ये देश की ओर से बरसाया गया प्यार है। देखकर वाकई खुशी हुई कि लोग विनेश पर किस तरह का प्यार बरसा रहे हैं। अपने पहलवान साथियों को देखकर विनेश फोगाट की भावनाएं उमड़ पड़ीं हैं। उन्हें नहीं पता कि विनेश फोगाट के लिए क्या जश्न मनाया जाएगा, क्योंकि वह अभी-अभी भारत आए हैं। वह इस मामले पर बहुत कुछ नहीं कह पाएंगे, लेकिन ये उनके लिए बेहद मुश्किल समय है। इस मुश्किल समय में भारतीय कुश्ती महासंघ भी उनके साथ नहीं है। अगर कोई खिलाड़ी के साथ नहीं खड़ा होता है तो कोई अच्छा प्रदर्शन कैसे कर सकता है।"

विनेश फोगाट शनिवार को पेरिस से भारत लौटी

आपको बता दें कि हमारे देश की बेटी विनेश फोगाट शनिवार को भारत लौट आयी है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे विनेश फोगाट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कदम रखा। उनके साथ उनके पति सोमवीर राठी भी मौजूद थे, जो पेरिस में भी अपनी पत्नी के साथ ही थे। देश में लौटते ही विनेश फोगाट का जबरदस्त स्वागत किया गया। जहां एयरपोर्ट पर सैकड़ों लोगों के साथ ही उनके साथी साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया भी मौजूद थे।

Tags:    

Similar News