1021 दिन बाद आया कोहली के बल्ले से 'विराट' शतक, टी-20 क्रिकेट में लगाया पहला शतक

IND vs AFG: भले ही टीम इंडिया एशिया कप 2022 से बाहर हो गई है। लेकिन टीम इंडिया के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली के बल्ले से 1021 दिन बाद शतक आया है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 122 रनों की तूफानी पारी खेली।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-09-08 15:48 GMT

IND vs AFG

IND vs AFG: भले ही टीम इंडिया एशिया कप 2022 से बाहर हो गई है। लेकिन टीम इंडिया के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली के बल्ले से 1021 दिन बाद शतक आया है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 122 रनों की तूफानी पारी खेली। जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने एशिया कप के अपने आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान के सामने 212 रनों का लक्ष्य रखा है। विराट कोहली के क्रिकेट करियर का यह 71वां शतक है। उन्होंने करीब तीन साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई शतक जड़ा है।

टी-20 क्रिकेट में लगाया पहला शतक:

बता दें विराट कोहली को शतकों का किंग कहा जाता है। लेकिन उनके बल्ले से टी-20 क्रिकेट में इससे पहले कभी कोई शतक नहीं निकला। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ इस ऐतिहासिक पारी में 12 चौके और छह छक्के जड़े हैं। भारत की तरफ से यह किसी भी भारतीय द्वारा बनाया गया उच्चतम स्कोर बन गया। कोहली ने मात्र 61 गेंदों पर 122 रनों की नाबाद पारी खेलकर कई बड़े रिकार्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। आज दोनों टीम एशिया कप में अपने आखिरी मैच खेलने उतरी है। जिसमें दोनों टीम की निगाहें जीत के साथ एशिया कप से विदा लेने पर होगी।

अफगानिस्तान को 213 रन का दिया लक्ष्य:

भारत ने अफगानिस्तान को 213 रन का लक्ष्य दिया। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। भारत के लिए के लिए विराट कोहली ने ताबड़तोड़ 61 गेंदों पर नाबाद 122 रन की पारी खेली। वहीं उनके साथ ओपनर बल्लेबाज़ केएल राहुल ने 41 गेंद पर 62 रन की पारी खेली। 33 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया। उन्होंने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। कोहली का टी20 में यह पहला शतक है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 71वां सैंकड़ा है। 

बता दें विराट कोहली को शतकों का किंग कहा जाता है। लेकिन उनके बल्ले से टी-20 क्रिकेट में इससे पहले कभी कोई शतक नहीं निकला। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ इस ऐतिहासिक पारी में 12 चौके और छह छक्के जड़े हैं। भारत की तरफ से यह किसी भी भारतीय द्वारा बनाया गया उच्चतम स्कोर बन गया। कोहली ने मात्र 61 गेंदों पर 122 रनों की नाबाद पारी खेलकर कई बड़े रिकार्ड्स अपने नाम कर लिए हैं।

Tags:    

Similar News