क्या Virendra Sehwag क्रिकेट के बाद अब राजनीति में लेंगे एंट्री

Virender Sehwag Support Congress Party: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक को लेकर चर्चे में रहते हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-09-26 11:19 IST

Virendra Sehwag, Cricket, Sports, Virendra Sehwag join congress party, Virendra Sehwag Politics 

Virender Sehwag Support Congress Party: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक को लेकर चर्चे में रहते हैं। एक बार फिर वीरेंद्र सहवाग सुर्खियों में हैं। इस बार सुर्खियों में बने रहने का वजह है सहवाग का कांग्रेस पार्टी को सपोर्ट करना। 

Virendra Sehwag क्रिकेट के बाद अब राजनीति में लेंगे एंट्री

दरअसल सोशल मीडिया पर वीरेंद्र सहवाग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सहवाग कांग्रेस के अनिरुध चौधरी को सपोर्ट करते हुए दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में एक शानदार ट्रैक्टर रैली नजर आ रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वीरेंद्र सहवाग कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। सहवाग क्रिकेट के बाद अब राजनीति की पिच पर एंट्री लेने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि, सहवाग कांग्रेस के प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी के लिए वोट मांग रहे हैं। क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर के बाद नेता बन चुके अनिरुद्ध चौधरी हरियाणा के तोशाम विधानसभा सीट से मैदान पर हैं। बता दें कि, अनिरुद्ध BCCI के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। हरियाणा विधानसभा के चुनाव 5 अक्टूबर से होने वाले हैं। हालांकि फिल्हाल सहवाग के कांग्रेस से जुड़ने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 


वीरेंद्र सहवाग की क्रिकेट करियर की बात करें तो सहवाग ने अपने इंटरनेशनल करियर में 104 टेस्ट, 251 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। जिसमें सहवाग ने टेस्ट की 180 पारियों में उन्होंने 49.34 की औसत से 8586 रन बना हैं। इस दौरान सहवाग के बल्ले से 23 शतक और 32 अर्धशतक निकले हैं। वनडे की 245 पारियों में सहवाग ने 35.05 की औसत से 8273 रन बनाए हैं, जिसमें 15 शतक और 38 अर्धशतक शामिल रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल की 18 पारियों में सहवाग ने 394 रन बनाए हैं। इस दौरान सहवाग का बैटिंग स्ट्राइक रेट 145.38 का रहा है। 



Tags:    

Similar News