कॉमनवेल्थ खेलों में छाईं 14 साल की अनाहत सिंह, सबसे कम उम्र की एथलीट मेडल जीतने को तैयार

Who is Anahat Singh: अनाहत सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ। अनाहत ने सिर्फ छह साल की उम्र में बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था। लेकिन बड़ी बहन को देखकर फिर अनाहत ने स्क्वैश को अपना लिया। उनकी बड़ी बहन अमीरा भी भारत के लिए अंडर-19 स्तर पर खेल चुकी है। अनाहत ने अपनी बड़ी बहन को खेलता देख बैडमिंटन छोड़कर स्क्वैश को चुन लिया था।

Written By :  Suryakant Soni
Update:2022-07-30 09:46 IST

Who is Anahat Singh: कॉमनवेल्थ खेलों में देश-दुनिया के हजारों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें ज्यादातर ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हे अपने खेल में महारथ हासिल है। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा अनाहत सिंह की हो रही है। अनाहत सिंह भारतीय दल में शामिल 14 साल की एथलीट है। अनाहत कॉमनवेल्थ खेलों में भारत की तरफ से और बर्मिंघम में सबसे कम उम्र की स्क्वैश खिलाड़ी हैं। उम्र में भले ही अनाहत सिंह छोटी हो लेकिन खेल के मैदान में बड़े-बड़े खिलाड़ियों को हरा चुकी है। चलिए हम आपको बताते है कौन है 14 साल की अनाहत सिंह...

दिल्ली में हुआ अनाहत सिंह का जन्म:

अनाहत सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ। अनाहत ने सिर्फ छह साल की उम्र में बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था। लेकिन बड़ी बहन को देखकर फिर अनाहत ने स्क्वैश को अपना लिया। उनकी बड़ी बहन अमीरा भी भारत के लिए अंडर-19 स्तर पर खेल चुकी है। अनाहत ने अपनी बड़ी बहन को खेलता देख बैडमिंटन छोड़कर स्क्वैश को चुन लिया था। अनाहत सिंह के पिता वकील हैं जबकि उनकी मां इंटीरियर डिजाइनर हैं। छोटी सी उम्र में अनाहत सिंह ने देश का नाम कई बार रोशन किया है।

आठ अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत चुकी है अनाहत:

बता दें अनाहत सिंह ने स्क्वैश में पिछले करीब 5-6 साल में कई बड़े खिताब अपने नाम किए हैं। अनाहत सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटिश जूनियर स्क्वैश ओपन और यूएस जूनियर स्क्वैश ओपन का खिताब अपने नाम किया था। इसके आलावा इस खिलाड़ी ने 6 और अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए हैं। जिला स्तर और राष्ट्रीय पर तो अनाहत का कोई मुकाबला ही नहीं है। अनाहत ने अपने करियर में 46 राष्ट्रीय सर्किट खिताब और दो राष्ट्रीय चैम्पियनशिप अपने नाम की।

सबसे कम उम्र की एथलीट:

भारत की तरफ से इस बार कॉमनवेल्थ खेलों में 213 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन सबसे कम उम्र की अनाहत सिंह है, जो स्क्वैश में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। स्क्वैश में भारतीय दल की अगुआई सौरव घोषाल और दीपिका पल्लीकल जैसे स्टार खिलाड़ी कर रहे हैं। लेकिन चर्चा में सबसे ज्यादा ये 14 साल की एथलीट है। भारत को इस नन्ही एथलीट से पदक की काफी उम्मीद है।

पहले ही मैच में किया बड़ा कमाल:

अनाहत ने कॉमनवेल्थ खेलों के पहले ही दिन यादगार शुरुआत करते हुए महिला एकल के राउंड-32 में भी जगह बनाई। पहले ही मैच में अनाहत ने जैडा रॉस को 11-5, 11-0, 11-2 से हराकर राउंड-32 में अपनी जगह बना ली। अब अनाहत से देश को पदक की काफी उम्मीद हो गई है।  

Tags:    

Similar News