IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को क्यों है रोहित शर्मा की जरूर, जानें 3 बड़ी वजह

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने की खबरें चर्चा में हैं, ऐसे में वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का हिस्सा बन सकते हैं।

Report :  Kalpesh Kalal
Update: 2024-09-03 06:39 GMT

IPL 2025 (Source_Social Media)

IPL 2025: वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे चर्चित टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन का इंतजार अभी से होने लगा है। आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होने जा रहे है, ऐसे में सभी फ्रेंचाइजियों को कुछ खिलाड़ियों को रिटेन करने की छूट मिलेगी। तो वहीं बहुत से खिलाड़ियों को ऑक्शन में देखा जाएगा। आईपीएल की टीमों ने अपने कुछ खिलाड़ियों के नाम रिटेन के लिए तय कर लिए हैं। जिसमें बताया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी हिटमैन रोहित शर्मा मुंबई का साथ छोड़ सकते हैं।

रोहित को क्यों बनना चाहिए आरसीबी टीम का हिस्सा

रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने की खबरें जोरों पर चल रही है, तो वहीं इसी बीच अब एक्सपर्ट्स और फैंस रोहित शर्मा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम में खेलते हुए देखने की कल्पना कर रहे हैं। रोहित शर्मा वैसे मुंबई में ही बने रहेंगे, या फिर किस टीम में जाएंगे, इसे लेकर तो वक्त पर ही साफ होगा, लेकिन आपको हम इस आर्टिकल में बताते हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम में रोहित शर्मा का आना क्यों है जरूरी.... डालते हैं 3 वजह पर नजर

1. आरसीबी को है अगले सीजन में नए कप्तान की तलाश

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की टीम की कमान अभी तक तो फाफ डू प्लेसिस के हाथों में है। माना जा रहा है कि आरसीबी की फ्रेंचाइजी फाफ डू प्लेसिस को रिलीज कर देगी। ऐसे में उन्हें अपने साथ एक नए कप्तान की जरूरत होगी। ऐसे में जब आरसीबी की फ्रेंचाइजी आईपीएल मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा पर दांव खेलेगी तो उनकी नजरें रोहित को कप्तान बनाने पर जरूर होगी। आरसीबी की कप्तान की तलाश रोहित शर्मा खत्म कर सकते हैं।

2. रोहित शर्मा टीम की कमान संभाल जीता सकते हैं पहला खिताब

आईपीएल के अब तक के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम खिताब नहीं जीत सकी है। वो हर बार खिताब जीतने के इरादें से ही उतरते हैं, लेकिन आखिर में वो इससे चूक जाते हैं। ऐसे में आरसीबी का पिछले 17 साल से खिताब जीतने का सपना रोहित शर्मा कप्तानी संभालने के बाद पूरा कर सकते हैं। हिटमैन आईपीएल के हिट कप्तान रहे हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 बार खिताब दिलाया है।

3. ओपनिंग में विराट कोहली को मिल जाएगा अच्छा पार्टनर

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस टीम के लिए बेजोड़ बल्लेबाज हैं, जो सलामी बल्लेबाज की भूमिका भी अदा करते हैं। फाफ डू प्लेसिस के जाने के बाद विराट कोहली को एक ओपनिंग पार्टनर की जरूरत होगी। अगर उनकी टीम में रोहित शर्मा आते हैं, तो विराट को अपना ओपनिंग पार्टनर मिल जाएगा। ऐसे में रोहित और विराट ओपनिंग करेंगे तो बात ही कुछ और होने वाली है।

Tags:    

Similar News