मुंबई इंडियंस को खिताब दिलाने में हैली मैथ्यूज का सबसे बड़ा योगदान!, इन आंकड़ों पर डालें एक नज़र...

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का बेहद रोमांचक अंत हुआ। मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया है। रविवार को खेले गए फाइनल मैच में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले।

Update: 2023-03-27 13:53 GMT
WPL 2023

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का बेहद रोमांचक अंत हुआ। मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया है। रविवार को खेले गए फाइनल मैच में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। लेकिन इसके बावजूद मुंबई इंडियंस ने खिताब पर कब्जा जमा लिया। मुंबई इंडियंस ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस की टीम के लिए इस सीजन कई खिलाड़ियों का योगदान बेहद ख़ास रहा। इसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर से लेकर ऑलराउंडर हैली मैथ्यूज तक का नाम शामिल है...

हैली मैथ्यूज का रहा सबसे बड़ा योगदान:

वेस्टइंडीज की इस धाकड़ खिलाड़ी ने इस सीजन के पहले ही मैच से अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान किया। हैली मैथ्यूज ने वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में बल्ले, गेंद और फील्डिंग से अपने फैंस को काफी खुश किया। हैली मैथ्यूज ने कई मैच तो अपने दम पर मुंबई की टीम को जीतवा दिए। विमेंस प्रीमियर लीग में मैथ्यूज अपनी दमदार गेंदबाजी से पर्पल कैप का खिताब भी अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में भी मैथ्यूज का प्रदर्शन काबिले तारीफ़ रहा।

4 ओवर 5 रन 3 विकेट:

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मैच में हैली मैथ्यूज का प्रदर्शन बेहद उम्दा रहा। उन्होंने अपने स्पेल के चार ओवर में सिर्फ पांच रन खर्च करते हुए तीन बड़े विकेट हासिल किये। मैथ्यूज के इस करिश्माई गेंदबाज़ी के चलते दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना सकी। इसमें भी अंतिम विकेट के लिए शिखा पांडेय और राधा यादव के बीच 52 रनों की साझेदारी हुई।

16 विकेट लेकर हासिल की पर्पल कैप:

हैली मैथ्यूज ने इस पूरे टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाज़ी से सभी को हैरान कर दिया। वीमेंस प्रीमियर लीग में दुनिया की तमाम बड़ी गेंदबाज़ शामिल हुई। लेकिन सबसे अधिक विकेट के साथ पर्पल कैप मैथ्यूज ने अपने नाम की। मैथ्यूज ने मुंबई इंडियंस के लिए पहले सीजन में कुल 10 मैच खेले जिसमें उन्होंने 16 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.94 का रहा।

कैसा रहा फाइनल मैच का हाल:

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की विजेता बन गई। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर यह टूर्नामेंट अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। दिल्ली की टीम मुंबई के सामने 132 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में मुंबई की शुरुआत बेहद ख़राब रही। लेकिन हरमनप्रीत कौर और नेट सीवर ब्रेंट की शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत मुंबई की टीम खिताब जीतने में कामयाब रही।

Tags:    

Similar News