AC Blast Alert: सावधान AC चलाने वालों, होगा धमाका, अब जल्दी से आप भी चेक कर लें ये चीजें

AC Blast Alert in Summer: बढ़ते तापमान के कारण ये मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी बरतनी चाहिए।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-05-31 09:54 GMT

AC Blast

AC Blast Alert in Summer: इन दिनों गर्मी के दिनों में एसी और फ्रिज के फटने की घटनाएं लगातार हो रही है। बढ़ते तापमान के कारण ये मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी बरतनी चाहिए। जिससे आप इस तरह की घटनाओं को रोक सकते हैं। दरअसल देश के बड़े हिस्से में गर्मी बड़े पैमाने पर अपना कहर बरसा रही। ऐसे में शरीर के अलावा AC पर भी इसका बुरा असर हो रहा है। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि, भीषण गर्मी में AC ब्लास्ट के बढ़ रहे मामले से कैसे बचा जा सकता है:


AC ब्लास्ट होने से कैसे बचाए:

दरअसल विशेषज्ञों का कहना है कि, एसी-फ्रिज को लगातार घंटों तक चलाने से बचना चाहिए। इसलिए जरूरी है कि, एसी को बीच बीच में बंद करते रहें। ताकि एसी ब्लास्ट ना हो जाए। लगातार एसी चलाने से ब्लास्ट होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। 

AC को ब्लास्ट होने से बचाने के लिए एसी का फिल्टर साफ रखना बेहद जरूरी है। इससे एसी की लाइफ भी लंबी हो जाती है।

AC को ब्लास्ट होने से बचाने के लिए जरूरी है कि, एसी का आउटडोर हमेशा घर की ओर खुले स्थान पर लगाना चाहिए।

बारिश के समय आंधी-तूफान आने पर आप अपनी एसी को अनप्लग कर रखें। इससे एसी ब्लास्ट नहीं होती।

समय समय पर शॉर्ट सर्किट से बचना चाहिए। इसके लिए AC की तारों की नियमित जांच करानी चाहिए। AC ब्लास्ट होने से बचाया जा सकता है। 

AC ब्लास्ट होने से बचाने के लिए जरूरी है कि, आउटडोर यूनिट ऐस जगह पर होनी चाहिए, जहां ज्यादा धूप ना आए।

ध्यान रखें कि, एसी का समय-समय पर मेनटेनेंस करवाना बहुत जरूरी है। मेनटेनेंस से एसी ब्लास्ट होने को बचाया जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि, एसी को ब्लास्ट होने से बचाने के लिए इन सभी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। 

Tags:    

Similar News