Arogya Setu App : अब यूजर वैक्सीनेशन को लेकर कर सकते हैं अपडेट, जानें यह तरीका

Arogya Setu App :आरोग्य सेतु ऐप पर जिन यूजर्स को कोरोना का टीकाकरण लग चुका है वह ऐप के जरिए अपडेट कर सकते हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-06-02 05:22 GMT

आरोग्य सेतु ऐप (कॉन्सेप्ट फोटो सौ. से सोशल मीडिया)

Arogya Setu App : कोरोना महामारी से बचाव के लिए देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन तेजी से हो रहा है। वहीं भारत सरकार के (Indian government) आरोग्य सेतु ऐप (Arogya Setu App) पर जिन यूजर्स को कोरोना का टीकाकरण लग चुका है वह इस ऐप के जरिए अपडेट कर सकते हैं। इसके साथ इस ऐप के जरिए वैक्सीनेशन की स्थिति को आसानी से पता लगाया जा सकता है।

आपको बता दें कि आरोग्य सेतु ऐप को पिछले साल भारत सरकार ने लॉकडाउन के दौरान बनाया था। इस ऐप का इस्तेमाल COVID-19 के बारे में जागरूकता फैलाना और भारत के लोगों को जरुरी COVID-19-संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना था। लेकिन धीरे - धीरे इस ऐप में कई नए अपडेट भी किए गए।

आरोग्य सेतु ऐप के जरिए वैक्सीनेशन की स्थिति को अपडेट करने में काफी मदद मिलती है। इस ऐप में किसने वैक्सीनेशन की एक डोज लगाई और किसने दोनों डोज लगवा चुके हैं सबका अपडेशन मिलता है। इसके साथ अब वैक्सीन लगवाने के बाद यूजर्स वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट को डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस ऐप पर चार यूजर्स को एक फोन नंबर से रजिस्टर्ड करने का मौका मिलता है और वैक्सीनेशन की स्थिति उसी नंबर पर चारों का अपडेट दिखाएगी।

इस ऐप के जरिए वैक्सीनेशन की स्थिति को अपडेट करने के साथ ऐप उन लोगों के लिए होम पेज पर एक ब्लू शील्ड दिखाएगा जो लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं। इसके साथ ऐप के होम पेज पर डबल ब्लू टिक के साथ आरोग्य सेतु ऐप का लोगो भी दिखाई देगा। लेकिन डबल ब्लू टिक कोरोना की दूसरी डोज लगने के 14 दिन बाद दिखाई देगा। 

Tags:    

Similar News