Auto News: Mahindra का होली धमका, इन गाड़ियों पर दे रहा बंपर डिस्काउंट

Auto News: होली त्यौहार (Holi festival) के मौके पर महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी अपने कुछ बेहतरीन एसयूवी गाड़ियों पर ग्राहकों को 3 लाख तक के छूट का ऑफर दे रही है।

Written By :  Krishna
Published By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-03-09 13:14 GMT

होली त्यौहार पर महिंद्रा का ऑफर (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Automobile News : होली (Holi) सीजन में देश की तमाम ऑटोमाबाइल कंपनियां (automobile companies) एक से बढ़कर एक ऑफर लेकर सामने आ रही हैं। मारूति सुजुकी (maruti suzuki) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के बाद देश की एक औऱ दिग्गज चार पहिया वाहन निर्माता कंपनी ने ग्राहकों के लिए ऑफरों का पिटारा खोल दिया है। ऐसे में अगर आप चारपहिया खरीदने के लिए बहुत दिनों से मन बना रहे हैं तो मार्च का महीना आप के लिए सबसे उपयक्त है। देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) ने मार्च महीने के लिए अपने कुछ चुनिंदा मॉडलों पर बंपर डिस्काउंट का ऐलान किया है।

कंपनी के इस ऐलान के मुताबिक, आपको मॉडल और वेरिएंट के आधार पर तीन लाख तक का डिस्काउंट मिल सकता है। ऑफर केवल मार्च महीने तक के लिए है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, XUV300, Scorpio, KUV100 NXT, Bolero, Bolero Neo, Marazzo और Alturas G4 एसयूवी पर छूट दी जा रही है। हालांकि महिंद्रा एसयूवी थार और एसयूवी 700 पर कोई छूट नहीं दे रही है।

Alturas G4 पर 3 लाख तक की छूट

महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे अधिक डिस्काउंट Alturas G4 एसयूवी मॉडल पर दे रही है। कंपनी इस पर तीन लाख तक की छूट दे रही है। इसमें 2.20 लाख रूपये की नकद छूट, 50 हजार का एक्सचेंज बोनस, 20 हजार रूपये की फ्री एक्सेसरीज और 11,500 रूपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है।

Scorpio पर ऑफर

महिंद्रा की लोकप्रिय और सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी स्कॉर्पियो पर भी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी अपने इस लोकप्रिय मॉडल पर 34 हजार रूपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 15 हजार रूपये तक की फ्री एक्सेसरीज, 15 हजार रूपये का एक्सचेंज बोनस और 4 हजार की कॉरपोरेट छूट शामिल है।

KUV100 NXT पर शानदार ऑफर

महिंद्रा एंड महिंद्रा KUV100 NXT एसयूवी पर 38,055 रूपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कंपनी 20 हजार रूपये का एक्सचेंज बोनस और तीन हजार का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी दे रही है। KUV100 NXT को महिंद्रा की सबसे किफायती कारों में भी गिना जाता है।

वहीं महिंद्रा XUV300 पर कंपनी 30 हजार रूपये की नकद छूट भी दे रही है। इसमें 10 हजार रूपये का मुफ्त एक्सेसरीज भी दिया जा रहा है। इसके अलावा 25 हजार रूपये का एक्सचेंज बोनस और 4 हजार की कॉरपोरेट छूट भी दी जा रही है।

अन्य मॉडलों पर भी दे रही छूट

कंपनी महिंद्रा बोलेरो और नियो बोलेरो दोनों मॉडलों पर भी छूट दे रही है। पुरानी महिंद्रा बोलेरो पर कंपनी जहां 24 हजार तक की छूट दे रही है वहीं नियो बोलेरो पर 24 हजार का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा महिंद्रा Marazzo पर भी कंपनी द्वारा 40,200 तक डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Tags:    

Similar News